29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा, मां-बेटा गिरफ्तार

Pandav Nagar murder case नई दिल्ली में मई माह में दो हत्या हुईं। दोनों में कई समानताएं हैं। दोनों में मृतक के शव के टुकड़े कर फेंके गए। श्रद्धा मर्डर तो अभी पहेली ही बना हुआ है। पर पांडव नगर अंजन दास हत्याकांड का खुलासा हो गया है। जब इस राज को जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Nov 2022, 12:15 PM IST

pandav_nagar.jpg

श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, दिल्ली में मां-बेटे ने की पिता की हत्या  स्रोत - ANI

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस की पहेली अभी सुलझ नहीं रही है। इस बीच दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस जैसे एक और केस का खुलासा हुआ है। दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में मई माह 2022 में कई मानव अंग मिले थे। जिसकी छानबीन में दिल्ली पुलिस जुटी हुई थी। करीब छह माह बाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक है। बताया जा रहा है कि, अंजन दास ही वह व्यक्ति था जिसके ये मानव अंग जगह-जगह मिले थे। जानकर हैरान रह जाएंगे कि, पूनम, अंजन दास की पत्नी है।

मृतक के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते

बताया जा रहा है कि, मृतक अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध रिश्ते कायम थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई। फिर जब वह बेहोश हो गया तो उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिल्ली के कई जगह फेंक दिए गए थे। बताया जा रहा है कि, पूनम ने भी कई शादियां की थी।

पुलिस कराएगी अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग

जानकारी के अनुसार, पुलिस जांच में गत 30 मई को मानव अंग मिले थे। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कुछ सीसीटीवी फुटेज बरामद किए। जिसके आधार पर जांच चल रही थी। करीब छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।

मृतक अपनी बहू पर रखता था गंदी नजर

जानकारी के अनुसार, पूनम के अतिरिक्त दूसरा आरोपी दीपक, अंजन दास का सौतेला बेटा है। अंजन दास पर आरोप है कि, दीपक की पत्नी पर वह बुरी नजर रखता था। इसलिए दीपक अपने सौतेले पिता से नाराज था।

श्रद्धा मर्डर केस और पांडव नगर केस में कई समानताएं

श्रद्धा मर्डर केस और पांडव नगर केस को देखा जाए तो इसमें कई समानताएं हैं। बड़ी हैरानगी की बात है कि, एक ही तर्ज पर हुई दोनों हत्याएं मई माह में हुई थी।

यह भी पढ़ें - बिहार में श्रद्धा मर्डर केस जैसा कांड : लड़का नहीं लड़की ने पार की दरिंदगी की हदें, पति संग प्रेमी के किए 6 टुकड़े

यह भी पढ़ें - श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल