राष्ट्रीय

ट्रेन से उतरते ही फिसली युवती… आगे जो हुआ, CCTV में कैद हुआ वीडियो

Sihor Junction Incident: सिहोर जंक्शन पर चलती ट्रेन से एक महिला उतरने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया… फिर एक रेलवे कर्मचारी ने दौड़कर… नीचे पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Feb 09, 2026
Sihor Junction Incident
सिहोर जंक्शन पर रेलवे कर्मचारी ने बचाई युवती की जान (इमेज सोर्स: पत्रिका डॉट कॉम)

Sihor Junction Train Incident: पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल के सिहोर जंक्शन पर रविवार को एक पल ऐसा आया जब एक छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती थी। चलती हुई बोटाद-भावनगर पैसेंजर ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रही एक युवती का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह पटरी की ओर गिरने ही वाली थी। लेकिन ठीक उसी समय वहां मौजूद एक सतर्क रेलवे कर्मचारी ने दौड़कर उसकी जान बचा ली। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। पश्चिम रेलवे के भावनगर मंडल में हुई इस घटना ने साबित कर दिया कि सिर्फ एक छोटी सी गलती से जान चली जाती।

सीसीटीवी (CCTV) में कैद वीडियो

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 59229 बोटाद–भावनगर के लिए जा रही थी, इसी दौरान सिहोर जंक्शन पर एक महिला संतुलन खोकर गिर पड़ी। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस घटना में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवती प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसने वाली थी, लेकिन रेलवे कर्मचारी राज कुमार ने तत्काल दौड़कर उसे खींच लिया और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। इस साहसिक बचाव कार्य की चारों ओर सराहना की जा रही है।

रेलवे कर्मचारी ने समय रहते बचा ली जान

भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि युवती ट्रेन से उतरने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठी थी, जिससे वह गंभीर रूप से गिर सकती थी। लेकिन रेलवे कर्मचारी राज कुमार ने समय रहते उसे बचा लिया, और एक बड़े हादसे को टलवा लिया।

यह घटना इस बात का प्रमाण है कि चलती ट्रेन से उतरना कितना खतरनाक हो सकता है। रेलवे स्टेशनों पर ऐसी घटनाएं अक्सर तब होती हैं जब यात्री ट्रेन के रुकने से पहले ही चढ़ने या उतरने की कोशिश करते हैं। इस तरह की लापरवाही से गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

मंडल रेल प्रबंधक दिनेश वर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कभी भी चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ें या उतरें, और रेलवे कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन से चढ़ने-उतरने की कोशिश न करें और न ही ट्रैक पार करने में जल्दबाजी दिखाएं। थोड़ी सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है। जागरूक होकर ही हादसों से बचा जा सकता है। यात्रियों की छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन रही है। जरूरी है कि सभी नियमों का पालन करें और अपनी जान जोखिम में न डालें।
सोर्स: IANS

Updated on:
09 Feb 2026 03:07 am
Published on:
09 Feb 2026 03:00 am