पंचकूला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (सेक्टर-20) में 6 मार्च 2026 को FIR दर्ज की गई है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 तथा इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत है।
मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अब गंभीर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उनके हालिया हरियाणवी गाने 'Tateeree' के बोल और म्यूजिक वीडियो पर अश्लीलता, महिलाओं की गरिमा का अपमान और नाबालिगों को गलत तरीके से दिखाने के आरोप लगे हैं। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
पंचकूला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन (सेक्टर-20) में 6 मार्च 2026 को FIR दर्ज की गई है। यह FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 तथा इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के तहत है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियां हरियाणा रोडवेज बस पर नाचती दिखाई गई हैं, साथ ही अश्लील इशारे और भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जो महिलाओं और शिक्षा व्यवस्था का अपमान करता है।
पुलिस ने YouTube से विवादित गाना और वीडियो हटवाया है। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी सामग्री हटवाने की कार्रवाई जारी है। आपत्तिजनक कंटेंट शेयर करने वालों पर भी सख्त कानूनी एक्शन की चेतावनी दी गई है।
हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि वह जांच के दौरान देश छोड़कर न भाग सके। आरोपी को पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी जारी है। जिंद पुलिस ने भी हरियाणा रोडवेज की शिकायत पर अलग FIR दर्ज की है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। आयोग ने बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुनवाई के लिए समन जारी किया है। चेयरपर्सन ने कहा कि ऐसे गाने महिलाओं और युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।