राष्ट्रीय

SIR के दूसरे फेज में 12 राज्यों की वोटर लिस्ट से हटाए गए 5.18 करोड़ नाम; सामने आई वजह

SIR Phase 2: SIR के दूसरे फेज में 12 राज्यों से करोड़ों वोटर एक झटके में हटा दिए गए। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हटाए गए… दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इसकी वजह क्या रही… आइए जानते हैं।

2 min read
Apr 12, 2026
SIR फेज-2 के बाद वोटर लिस्ट से हटाए गए 5.18 करोड़ नाम (सोर्स: पीटीआई)

SIR Phase 2 Update: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे फेज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट से करीब 5.18 करोड़ नाम हटा दिए गए। अब इन राज्यों से कुल वोटरों की संख्या घटकर 45.81 करोड़ रह गई, यानी इसमें करीब 10.2 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें

चुनाव से पहले बंगाल में खेला शुरू: ममता बनर्जी के चुनाव क्षेत्र में किसने फाड़ा पोस्टर? पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

लिस्ट से हटाए गए मरे हुए नाम

इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दूसरे फेज दौरान दूसरे (संदिग्ध और फर्जी) नामों को हटाने के अलावा, करीब 60 लाख मरे हुए नाम भी हटाए गए हैं।

इलेक्शन कमीशन (EC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वोटर लिस्ट को अपडेट करने के दौरान करीब 66.88 लाख ऐसे नाम हटाए गए, जो अब जीवित नहीं हैं। इनमें सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश से हटाए गए…जी हां, करीब 25.47 लाख। जबकि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगभग 24.16 लाख मृत वोटरों के नाम लिस्ट से हटा दिए गए।

SIR के दूसरे फेज में कौन-कौन से राज्य शामिल?

SIR के दूसरे फेज में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा शामिल हैं। कुल मिलाकर, इस प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट को साफ और ज्यादा सटीक बनाना था, ताकि चुनाव प्रक्रिया और पारदर्शी हो सके।

बता दें शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी होते ही इस पूरे अभियान का दूसरा फेज पूरा हो गया।

17 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तीसरे फेज की तैयारी

दूसरे फेज के खत्म होने के बाद तीसरा फेज अब शुरू होने वाला है, जिसमें 17 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों के करीब 40 करोड़ वोटर्स को कवर किया जाएगा। इनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल है।

बता दें SIR के पहला फेज बिहार से शुरू हुआ था।

Also Read
View All