दिवाली से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 'सितरंग' चक्रवाती तूफान के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान IMD ने ओडिशा के 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है।
जहां पूरा देश दिवाली के मौके पर जश्न मनाने के लिए तैयार है। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चक्रवाती तूफान सितरंग का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 'सितरंग' चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। IMD के अनुसार उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल गया है, जो सितरंग चक्रवात में बदलते हुए 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों तक पहुंच सकता है।
तट से टकराने के दौरान 'सितरंग' चक्रवाती तूफान के कारण हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस चक्रवात से निपटने के लिए बीते दिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई जरूरी निर्देश भी दिया।
दिवाली के दिन लोगों को परेशान कर सकता है 'सितरंग' चक्रवात
पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित देशभर में 5 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दौरान चक्रवात आने से तेज हवा के साथ तेज बारिश हो सकती है, जिससे दिवाली के दिन पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तापमान में आई गिरावट
मॉनसून की विदाई के बाद अब सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट आने लगी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्व व दक्षिण-मध्य बिहार में दिवाली के बाद दिन का पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक घट जाएगा। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों में भी तापमान में लगातार गिरावट आते हुए ठंडी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरू में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कई गाड़िया क्षतिग्रस्त, IMD ने आज के लिए जारी किया येलो अलर्ट