कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार शाम से भारी बारिश देखने को मिली है, जिससे बेलंदूर के आईटी क्षेत्र सहित शहर के पूर्व, दक्षिण और मध्य भाग में कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। मौसम विभाग ने बताया कि "शहर के उत्तरी हिस्से में राजामहल गुट्टाहल्ली में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 से 5 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।