राष्ट्रीय

Russian Citizens Arrested: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीजा के बिना गोवा में रह रहे 6 रूसी नागरिक पकड़े

वीजा खत्म होने के बावजूद भारत में रह रहे रुस के नागरिकों के खिलाफ विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने बड़ी कार्रवाई की है। FRRO ने वीजा खत्म होने के बावजूद गोवा में रह रहे रूसी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Apr 29, 2026
गिरफ्तार, PC- Patrika
गिरफ्तार, PC- Patrika

Russian Citizens Arrested: गोवा में वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे 6 रूसी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने वीजा खत्म होने के बावजूद भारत में रह रहे रूसी नागरिकों को पकड़ लिया है। FRRO के पुलिस अधीक्षक अर्शी आदिल के नेतृत्व में आव्रजन और विदेशी अधिनियम 2025 के प्रावधानों के तहत बुधवार को मांड्रेम क्षेत्र में विदेशी नागरिकों से संबंधित रिपोर्टिंग अभियान में रूसी नागरिक पकड़े गए हैं।

रूसी नागरिकों को किराए पर घर देने वालों के खिलाफ कार्रवाई

FRRO के पुलिस अधीक्षक अर्शी आदिल के नेतृत्व में विदेशी नागरिकों से संबंधित रिपोर्टिंग आवश्यकताओं के अनुपालन को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 रूसी नागरिक पकड़े गए, जो वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे। इनके खिलाफ कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का बार-बार पालन न करने के लिए घर किराए पर देने वालों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी गई है।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने किराए पर घर देने वाले या होटल मालिकों को फॉर्म-3, फॉर्म-C की आवश्यकताओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने की सलाह दी। जांच टीम ने कहा कि विदेशी नागरिकों के आगमन या चेक-इन की जानकारी 24 घंटे के भीतर जमा करनी होगी, सभी विवरण सही और पूर्ण रूप से दर्ज होने चाहिए। प्रस्थान या चेक-आउट की जानकारी भी 24 घंटे के भीतर अपडेट करनी होगी। यह आवश्यकता OCI कार्ड धारकों और विदेशियों के साथ आने वाले नाबालिग बच्चों पर भी लागू होती है। FRRO ने सभी आवास प्रदाताओं से समय पर और सटीक अनुपालन सुनिश्चित न करने पर कानून के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

गोवा में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़

गोवा के तिसवाड़ी जिले में 14 अप्रैल को पुलिस ने छापेमारी करके इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का खुलासा किया था। इस गैंग के लोग यूरोप से कूरियर के जरिए मुंबई, दिल्ली और गोवा समेत कई शहरों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक बंगले में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी विदेशी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगते थे।

गोवा पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान बंगले से लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सामान जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख रुपए है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी जय विजय आचार्य, अहमदाबाद निवासी योगेश माली, गांधीनगर निवासी ऋषभ दीपककुमार शाह, अहमदाबाद निवासी आशुतोष योगेश प्रताप, ठक्कर पार्थ भारभाई, मुंबई निवासी एड्रियन किंस्टन मारियासेवन और नागपुर निवासी नीलेश सतीश सिंह के रूप में हुई है।

Updated on:
29 Apr 2026 11:07 pm
Published on:
29 Apr 2026 11:07 pm
Also Read
View All
मुफ्त की लग्जरी कारें, चार्टर्ड फ्लाइट और विदेश दौरे : BJP ने पूछा- UDF मंत्रियों पर इतना मेहरबान कौन?

‘पीएम मोदी को जमीन में गाड़ने की बात करने वाला किसका चेला था?’ BJP के ‘लालू का चेला’ वाले पोस्ट पर रोहिणी का पलटवार

Mumbai News: बेटे साहिल वाकोडे को खोने के बाद पछता रहे पिता, बोले- उसे IIT में रुकने की सलाह देकर गलती कर दी

महाराष्ट्र में ‘वोट चोरी’ का मुद्दा गरमाया, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, मांगी बूथ-वार जानकारी

TMC में टूट पर अग्निमित्रा पॉल का तंज- ‘जो पार्टी दूसरों को टुकड़े-टुकड़े कहती थी, आज खुद टुकड़ों में बंट गई’