राष्ट्रीय

नकवी के इस्तीफे के बाद स्मृति ईरानी बनीं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, सिंधिया को मिला स्टील मंत्रालय

Smriti Irani additional charge of Minority Affairs: बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को Mukhtar Abbas Naqvi के इस्तीफे के बाद अल्पसंख्यक मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को स्टील मंत्रालय सौंपा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2022, 9:49 PM IST
 Smriti Irani, Jyotiraditya Scindia get additional charge of minority affairs, steel ministries
Smriti Irani, Jyotiraditya Scindia get additional charge of minority affairs, steel ministries

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने उनके पोर्टफोलियों की अतिरिक्त जिम्मेदारी दो बड़े नेताओं को दी है। मोदी सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दे दिया है।

बता दें कि स्मृति ईरानी लोकसभा चुनावों में अमेठी से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची थीं। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। वर्तमान में वो नागरिक उड्डयन मंत्रालय भी संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि बुधवार शाम मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। दोनों का ही राज्यसभा कार्यकाल कल यानि गुरुवार को खत्म हो रहा है। अटकले हैं कि नकवी उप राष्ट्रपति पद के चुनावों में NDA के उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं। नकवी और आरसीपी सिंह दोनों के ही कार्यकाल की आज मंत्रिमंडल की बैठक में पीएम मोदी ने सराहना भी की।

कैबिनेट से इस्तीफा देने के तुरंत बाद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राजधानी शहर में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। ये मुलाकात उनकी नई भूमिका से संबंधित बताई जा रही है। पिछले दिनों राज्यसभा के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कहीं से भी उम्मीदवार नहीं बनाया था जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी उन्हें कोई बड़ी भूमिका दे सौंप सकती है।

Updated on:
6 Jul 2022, 9:49 PM IST
Published on: