राष्ट्रीय

स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर निशाना, बोलीं- जेएनयू में छात्राओं के आरोपों पर कांग्रेस नेता की चुप्पी क्यों?

Smriti Irani Rahul Gandhi : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
less than 1 minute read
• •
Oct 09, 2026
Smriti Irani
Smriti Irani (Photo-X/BJP)

Smriti Irani Rahul Gandhi : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्राओं से कथित यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वही सज्जन (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) पितृसत्ता खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन छात्राओं की ओर से एक प्राध्यापक पर लगाए गए आरोपों पर चुप हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि मीडिया रिपोर्टों से पता चला है कि विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने कानून के मुताबिक मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम को यौन उत्पीड़न के आरोपों में दोषी पाया गया है। ईरानी ने कहा कि इस मामले में पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुप्पी सवाल खड़े करती है।

महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का रवैया चुनिंदा

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि हाल में राहुल गांधी का एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वीडियो सामने आया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे वीडियो देखने के बाद कांग्रेस नेतृत्व के चुनिंदा मुद्दों पर बोलने के रवैये से हैरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र ने भीड़तंत्र को जवाब दिया है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा गांधी परिवार नहीं, बल्कि देश का कानूनी ढांचा करता है। ईरानी ने आरोप लगाया कि इस मामले पर राहुल गांधी की चुप्पी उनके रवैये को उजागर करती है।

Updated on:
09 Oct 2026 06:02 pm
Published on:
09 Oct 2026 06:01 pm
Also Read
View All
74 शिक्षक वहां तैनात, जहां पढ़ने वाला एक भी बच्चा नहीं, स्कूलों पर शिक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट ने किया खुलासा

CEC विवाद पर आज रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे खरगे-राहुल, विपक्ष के 10 सांसदों को मिली मुलाकात की मंजूरी

‘जो आदमी डरता है, आज या कल मरता है’, कांग्रेस ने पीएम मोदी डरा हुआ बताया, राष्ट्रपति से मिलने से पहले संविधान सदन में जुटे विपक्षी सांसद

महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी पर जनता ने दिया जवाब, तमिलनाडु में दोनों सीटों पर जीत के बाद सीएम विजय का बयान

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर हार के बाद एमके स्टालिन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- विजय की पार्टी ने वोटरों को ब्लैकमेल किया