राष्ट्रीय

सांप पकड़ने वालों को भी मिला पद्म श्री अवॉर्ड, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

Snake catchers Padma Shri इस बार सांप को पकड़ने वाले दो व्यक्तियों को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पारम्परिक कला के जरिए सांप को पकड़ने के इस हुनर को देश के साथ विदेशों में भी सम्मान हासिल हुआ। जानें इनके बारे में, आखिरकार ये दोनों हैं कौन?

2 min read
सांप पकड़ने वालों को भी मिला पद्म श्री अवॉर्ड, नाम सुनकर चौंक जाएंगे

Snake catchers Padma Shri अब की बार सांप पकड़ने वालों को पद्म श्री अवॉर्ड मिला। यह जानकर आप चौंक सकते हैं। पर गणतंत्र दिवस 2023 की पूर्व संध्या के अवसर सांप पकड़ने वाले वडिवेल गोपाल (Vadivel Gopal) और मासी सदइयां (Masi Sadiyan) को सरकार ने देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया। वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां दोनों, औपचारिक शिक्षा की कमी के बावजूद, सांप पकड़ने के साथ-साथ सांप पकड़ने वालों को सिखाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अपने इसी हुनर के लिए इन दोनों को विदेशों में भी बुलाया जाता है। वह सरीसृपों को पकड़ने के लिए अपने पूर्वजों से विरासत में मिली पुरानी और स्वदेशी तकनीकों का उपयोग करते हैं। वर्ष 2017 में, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय द्वारा वित्त पोषित एक पायलट पायथन डिटेक्शन प्रोजेक्ट के लिए दोनों को फ्लोरिडा ले जाया गया था। वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां दोनों ने वहां 27 से ज्यादा अजगर पकड़ कर सबको हैरान कर दिया। और अपने इस हुनर के गुन को सबको सिखाया भी।

गुमनाम व्यक्तियों को भी मिला पद्म श्री

वैसे इस बार कई ऐसे गुमनाम व्यक्तियों को पद्म श्री सम्मान मिला है। जबलपुर के रहने वाले पूर्व सैनिक और पेशे से डॉक्टर मुनीश्वर चंदर डावर 20 रुपए की सस्ती कीमत पर समाज के गरीब और कमजोर वर्गों का निस्वार्थ इलाज करते हैं। इनको पद्म श्री सम्मान दिया गया। नगा सामाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे, केरल के गांधीवादी वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल, गुजरात की सामाजिक कार्यकर्ता हीराबाई लोबी, जारवा जनजाति के उत्थान के लिए रतन चंद्र कार, पश्चिम बंगाल की 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय, जैविक खेती करने वाले 98 वर्षीय किसान तुला राम उप्रेती को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही दुनिया भर में 'ओआरएस' घोल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए डॉक्टर दिलीप महालनाबिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है।

106 को मिला पद्म पुरस्कार, इनमें 91 हैं पद्म श्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, जिन लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें बधाई। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और हमारे विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों का सम्मान करता है। पद्म पुरस्कारों की सूची में छह पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं।

Updated on:
26 Jan 2023 05:18 pm
Published on:
26 Jan 2023 05:05 pm
Also Read
View All