11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को मिला पद्म श्री, बोले – अब दूसरे राज्य के छात्रों को ​भी मिलेगा मौका

Anand Kumar received Padma Shri सुपर 30 के संस्थापक व गणितज्ञ आनंद कुमार को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के मिलने पर खुशी जताते हुए आनंद कुमार ने कहाकि, जल्द ही ऑनलाइन शिक्षा शुरू की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Jan 2023, 4:43 PM IST

anand_kumar.jpg

सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को मिला पद्म श्री, बोले - अब दूसरे राज्य के छात्रों को ​भी मिलेगा मौका

Super 30 founder Anand Kumar पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 91 पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा की। बिहार के सुपर 30 के संस्थापक व गणितज्ञ आनंद कुमार को पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। आनंद कुमार को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा गया है। पद्म श्री सम्मान देश का चौथा सिविलियन सम्मान है। पद्म श्री प्राप्त करने पर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने कहाकि, इस पुरस्कार के बाद जिम्मेदारी बढ़ी है। हम दूसरे राज्यों के छात्रों को शामिल करने के लिए सुपर 30 कार्यक्रम का और विस्तार करना चाहते हैं और इस साल के अंत तक ऑनलाइन शिक्षा भी शुरू करना चाहते हैं।

देशवासियों और भारत सरकार को धन्यवाद - आनंद कुमार

पद्म श्री 2023 प्राप्त करने पर सुपर 30 संस्थापक आनंद कुमार ने आगे कहाकि, मैं देशवासियों और भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने इसके बारे में सबसे पहले अपनी मां को बताया। मुझे कल दोपहर में इसकी जानकारी मिली। इस सूचना के बाद मुझे दुनियाभर से बच्चों ने फोन कर बधाई दी।

सुपर 30 क्या है जानें?

सुपर 30 की शुरुआत आनंद कुमार ने 2002 में की। आनंद कुमार ने पटना विश्वविद्यालय से गणित से स्नातक किया और फिर वहीं Msc किया। आनंद कुमार ने कहाकि, मेरी सफलता के पीछे घर परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संघर्ष के समय में परिवार का भरपूर सहयोग मिला और भाई ने कठिन वक्त में साथ दिया। दोस्तों आगे बढ़ने की मदद की। सुपर 30 से अबतक 510 छात्रों ने आईआईटी में पढ़ाई की है। और बड़ी कम्पनियों में नौकरी कर रहे हैं।

106 को मिला पद्म पुरस्कार, इनमें 91 हैं पद्म श्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि, जिन लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, उन्हें बधाई। भारत राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध और विविध योगदान और हमारे विकास पथ को बढ़ाने के उनके प्रयासों का सम्मान करता है। पद्म पुरस्कारों की सूची में छह पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं।

यह भी पढ़े - गर्व : गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार स्वदेशी फील्ड गन से दी गई 21 तोपों की सलामी