राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल समाप्त करने पर विपक्षी नेताओं की आई प्रतिक्रिया, जानें किसने क्या कहा?

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends After 26 days: सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अनशन समाप्त किया। सरकार की ओर से छात्रों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।
2 min read
Jul 24, 2026
Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike
सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की (Photo-IANS)

Sonam Wangchuk Ends Hunger Strike: नीट पेपर लीक, परीक्षाओं में गड़बड़ी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। वांगचुक ने मोदी सरकार द्वारा आश्वासन मिलने के बाद 26वें दिन अपना अनशन समाप्त किया है। उनके इस फैसले का सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने स्वागत किया, हालांकि विपक्षी दलों ने स्पष्ट किया कि छात्रों का आंदोलन अब किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं है।

बता दें कि सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जूस पीकर अनशन समाप्त किया। सरकार की ओर से छात्रों की प्रमुख मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिए जाने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया।

RJD ने क्या कहा? 

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद मनोज झा ने कहा कि यह आंदोलन अब लाखों युवाओं की भावनाओं से जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि जब कोई आंदोलन इस मुकाम पर पहुंच जाता है, तो वह किसी एक व्यक्ति या संगठन तक सीमित नहीं रहता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों लोगों की भावनाओं की अनदेखी नहीं कर सकते। 

CPI सांसद ने बताया- अनशन खत्म होना मुद्दा नहीं

वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के सांसद पी. संतोष कुमार ने कहा कि वांगचुक का अनशन खत्म होना मुख्य मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों की एक ही मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं। उनके मुताबिक, यह मांग पूरे देश की है।

सपा सांसद ने क्या कहा? 

समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी कभी भी आमरण अनशन के पक्ष में नहीं रही। उन्होंने समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया का जिक्र करते हुए कहा कि लोहिया लंबे आमरण अनशन के बजाय सांकेतिक और क्रमिक भूख हड़ताल के पक्षधर थे।

NDA नेताओं ने वांगचुक के फैसले का किया स्वागत

वहीं, सत्तारूढ़ NDA नेताओं ने भी वांगचुक के फैसले का स्वागत किया। पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने कहा कि सरकार इस मुद्दे के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें भरोसा है कि जल्द ही इसका सकारात्मक हल निकलेगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती पेपर लीक जैसी समस्या को जड़ से खत्म करना है और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सोनम वांगचुक एक शिक्षित और समझदार व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों की जायज मांगों को सुना जाता है और केंद्र सरकार ने भी उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान दिया है।

Updated on:
24 Jul 2026 05:27 pm
Published on:
24 Jul 2026 05:27 pm
Also Read
View All
CJP Protest: ‘प्रधानमंत्री को छात्रों के गले लगकर भरोसा देना चाहिए था’, पीएम के वीडियो संदेश पर TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाये सवाल

Jairam Ramesh on NEET Row: जयराम रमेश का मोदी सरकार पर हमला, शिक्षा सचिव की नियुक्ति से लेकर CBI की क्लीन चिट तक उठाए सवाल

‘जिन पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया, उनकी तस्वीरें नई वेबसाइट पर जारी करेंगे’, CJP का नया ऐलान

BJP में शामिल हुए पूर्व RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, बोले- विकास की राजनीति के लिए चुना भाजपा का रास्ता

‘3 महीने में जांच-फैसला, 10 साल की जेल और 10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान; पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल में क्या-क्या है प्रावधान