
सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से की अपील| (Photo-IANS)
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के धरना प्रदर्शन के बीच मोदी सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच बात बनती हुई नजर आ रही है। आज सरकार और सीजेपी प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत होगी। वहीं इससे पहले CJP ने अपने समर्थकों से अपील भी की है। सीजेपी (CJP) ने प्रदर्शनकारियों से बार-बार अपील की कि वे कोई भी भड़काऊ नारे न लगाएं और किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहें।
सीजेपी नेताओं ने कहा कि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है और उनकी बाकी मांगों को लेकर सरकार के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे सरकार के साथ चल रही ये वार्ता विफल हो जाए। सीजेपी ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, भड़काऊ नारेबाजी से बचने और किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल न होने की अपील की।
वहीं सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने कहा कि सोनम को लिखित आश्वासन मिला है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई शारीरिक बल प्रयोग, लाठीचार्ज या कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। आगे क्या होगा, यह छात्रों और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों पर निर्भर करेगा। आज होने वाली बैठक के बाद आंदोलन की आगे की रणनीति तय किए जाने की उम्मीद है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर सरकार ने पहले ही मंत्री का इस्तीफा स्वीकार कर लिया होता और पेपर लीक मामले में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की होती, तो शायद यह आंदोलन इतना बड़ा रूप नहीं लेता।
सीजेपी द्वारा धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद अनिल देसाई ने कहा कि युवाओं ने इसी मुद्दे को आधार बनाकर आंदोलन शुरू किया था और वांगचुक भी उनसे जुड़ गए थे। वांगचुक की तबीयत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही थी। हालांकि सरकार ने काफी देर से सही, लेकिन कल उनकी सेहत को लेकर उनसे बातचीत की और कहा कि उनकी सभी मांगें मान ली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लेकिन बच्चों और युवाओं की मांगें अब भी अनसुलझी हैं। जब तक सरकार इस मामले में पहल नहीं करती और उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। और यह स्थिति उचित नहीं है।
Updated on:
24 Jul 2026 02:44 pm
Published on:
24 Jul 2026 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
CJP
