राष्ट्रीय

‘सोनिया गांधी की किताब झूठ का पुलिंदा’, पी.वी. नरसिम्हा राव के पोते एन.वी. सुभाष ने कह दी बड़ी बात

Sonia Gandhi Memoir: सोनिया गांधी की किताब को पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव के पोते एन.वी. सुभाष ने झूठ का पुलिंदा बताया है। क्या है इसकी वजह? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 5:32 PM IST
NV Subhash
एन.वी. सुभाष (Photo - Video Screenshot from @PTI)

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love), जो उनकी आत्मकथा है, मंगलवार, 10 नवंबर को रिलीज़ हुई और रिलीज़ होते ही चर्चा का विषय बन गई। सोनिया की इस किताब पर राजनीतिक गलियारे में जमकर बहस हो रही है। कांग्रेस (Congress) और इंडिया गठबंधन के अन्य राजनीतिक दलों के नेता जहाँ जमकर सोनिया की इस किताब की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीँ बीजेपी (BJP) और उसकी समर्थक पार्टियों के नेता इस किताब पर निशाना साध रहे हैं। अब भारत के पूर्व पीएम पी.वी. नरसिम्हा राव (PV Narasimha Rao) के पोते और बीजेपी (BJP) नेता एन.वी. सुभाष (NV Subhash) ने सोनिया की आत्मकथा पर निशाना साधा है।

सोनिया गांधी की किताब झूठ का पुलिंदा"

एन.वी. सुभाष ने सोनिया गांधी की किताब को झूठ का पुलिंदा बताया है, जिसमें उनके दादाजी पी.वी. नरसिम्हा राव के योगदान को नज़रअंदाज़ किया गया है। सुभाष ने कहा, "सोनिया गांधी, राजीव गांधी के राजनीति में आने के खिलाफ थीं, लेकिन अब वह अपने पोते-पोतियों को भी राजनीति में आगे बढ़ा रही हैं। उनकी किताब महज झूठ का पुलिंदा है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पी.वी. नरसिम्हा राव के परिवार का सदस्य होने के नाते मुझे इस बात से कोई हैरानी नहीं है कि उन्होंने अपनी किताब में उनका ज़िक्र नहीं किया है। मुझे हैरानी इसलिए भी नहीं है क्योंकि वह हर बार सारा श्रेय या तो राहुल गांधी को देना चाहती हैं या फिर मनमोहन सिंह को। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती है, लेकिन इतने साल बीत चुके हैं। वह युवावस्था से वयस्क हुए और अब अधेड़ उम्र में पहुंच गए हैं। फिर भी आज तक वह एक सांसद या विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने में असमर्थ रहे हैं। सोनिया गांधी हैरान क्यों हैं? क्योंकि उन्हें प्रणब मुखर्जी, पी.वी. नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी और कांग्रेस पार्टी के कई ऐसे दिग्गज नेताओं से चुनौती मिली है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को एकजुट रखने के लिए शानदार काम किया है। प्रणब मुखर्जी ने कई मौकों पर अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की चुप्पी को चुनौती दी है और इसी वजह से वह हैरान हुई।”