राष्ट्रीय

सोनिया गांधी ने तेलंगाना के लोगों से किया वादा, सरकार आने पर महिलाओं को 2500 रुपए देगी सरकार

Telangana assembly elections 2023: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रही दो दिवसीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के आखिरी दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने वहां जनसभा को संबोधित किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2023, 10:24 PM IST
 sonia gandhi promises Telangana people will comes power give 2500rupee

दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना अब पूरी तरह से चुनावी मूड में आ चुका है। भले ही अभी चुनाव आयोग ने राज्य में चुनाव का ऐलान नहीं किया है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चल रही दो दिवसीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के आखिरी दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने वहां के लोगों से आने वाले चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के लिए अपनी पार्टी की तरफ से शपथ पत्र जारी किया। इसमें उन्होंने एक तरह से कर्नाटक के घोषणा पत्र को ही दोहराया है।

सोनिया गांधी ने 6 बड़े गारंटियों का ऐलान किया

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों 6 बड़ी गारंटियों का ऐलान किया। यहां पर मुफ्त बिजली से लेकर किसानों को वित्तीय सहायता देने तक, कई बड़े वादे किए गए हैं। सोनिया गांधी ने बताया कि राज्य में अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और आरटीसी बस में मुफ्त सफर की बात भी कही गई है।


कल से शुरू हो रहा संसद का विशेष सत्र

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस बैठक का एजेंडा क्या होगा? ये अभी बताना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन जानकार मानते है कि इस विशेष सत्र के दौरान सरकार कई अहम बिल ला सकती है। वहीं, विपक्ष भी विशेष सत्र के दौरान सत्र को घेरने की पूरी कोशिश करेगा।

ये भी पढ़ें: सेना के जवान का दिनदहाड़े अपहरण कर की हत्या, छुट्टी मनाने के लिए घर आया था सिपाही

Published on:
Also Read
View All
अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

जामिया में 10 नवंबर से होंगी ऑफलाइन क्लास, नया नोटिस जारी, छात्रसंघ चुनाव का रास्ता कल ही हो गया था साफ

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

सुकेश चंद्रशेखर को बड़ी राहत, दिल्ली कोर्ट ने 2017 के भ्रष्टाचार मामले में जेल से रिहाई का दिया आदेश

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप