
पिछले 4 महीने से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर से रविवार शाम एक बड़ी घटना सामने आई है। छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आए सेना के जवान का अपहरण करके हत्या कर दिया गया। मृतक जवान सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में था
इंफाल के खुनिंगथेक गांव से मिला शव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सेना के जवान का शव इंफाल के खुनिंगथेक गांव से मिला है। सिपाही की पहचान सेरतो थांगथांग कोम के रूप में हुई है। मृतक जवान सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में था और फिलहाल कांगपोकपी जिले के लेमाखोंग में तैनात था।
पिता के सिर पर पिस्तौल रखकर बेटे के सामने ले गए
सेना के जवान की इस तरह हुई हत्या पर सेना ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे के करीब सिपाही सर्टो का उनके घर से अपहरण कर लिया गया था। उनके 10 साल के बेटे के बयान के मुताबिक जो इस पूरे घटना का गवाह भी है, उसने बताया कि अचानक तीन बदमाश घर में घुस आए, उस वक़्त सिपाही सर्टो थांगथांग घर के बरामदे पर बैठ कर उससे बातचीत कर रहे थे। अचानक उनके पिता के सिर पर पिस्तौल रख कर उन्हें जबरन एक सफेद रंग की गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ लेकर चले गए।
सेना के जवान के इस तरह अपहरण के बाद उनकी तलाश लोकल पुलिस और सेना लगातार कर रही थी कि अचानक उनका शव इंफाल पूर्व के सोगोलमांग पुलिस स्टेशन के तहत मोंगजाम के पूर्व खुनिंगथेक गांव में पाया गया। उनकी पहचान की पुष्टि उनके भाई और बहनोई ने की है। जिन्होंने कहा कि सैनिक की हत्या उसके सिर में एक ही गोली मारकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार लोकल पुलिस कर रही है।
Published on:
17 Sep 2023, 8:23 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.