30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश में भाजपा ने झोंकी ताकत, CM शिवराज का प्रचार करने के लिए पहुंचे असम के मुख्यमंत्री

Himanta Biswa Sarma arrives MP: हरदा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 17 Sep 2023, 7:52 PM IST

 Hemanta Biswa Sarma arrives MP to campaign CM Shivraj


मध्य प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में अगले एक महीने में अचार संहिता लग जाएगी। इससे पहले ही भाजपा ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी ने एक हफ्ते के अंदर ही दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रदेश के दौरे पर भेजा है। अभी 4 दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदौर के दौरे पर आए थे।

वहीं, आज असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा हरदा जिला मुख्यालय पर जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

लाड़ली बहना योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

हरदा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के माध्यम से यहां की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और समाज में उनका सम्मान भी बढ़ेगा।

PM मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान बढ़ा

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे देश का पूरे विश्व में सम्मान बढ़ा है। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना, जनधन बैंक खाते, प्रधानमंत्री आवास, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना ऐसी योजनाएं है, जिनसे देश के करोड़ों गरीब परिवारों के सदस्य लाभान्वित हुए है।

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: कांग्रेस विधायक का नोटों के बंडल के साथ वीडियो वायरल, बोले- मैं गरीब का बेटा…

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय