राष्ट्रीय

सोनीपत में ‘रईसजादों’ का तांडव! टोल मांगा तो कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

हरियाणा में गुंडागर्दी: सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर देर रात भारी हंगामा और मारपीट हुई। रिपोर्ट के अनुसार, चार एसयूवी (SUV) गाड़ियों में सवार होकर आए करीब 20-25 युवकों ने टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

2 min read
टोल पर कर्मचारियों पर हमला (फाइल फोटो)

Sonipat Bhigan Toll Plaza Attack: हरियाणा के सोनीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर देर रात गुंडागर्दी की शर्मनाक घटना हुई। चार एसयूवी में सवार 10-12 युवकों ने टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज में कैद यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

ये भी पढ़ें

एक सेकंड में 5 किमी की रफ्तार! अग्नि-3 ने उड़ान भरी, पाकिस्तान-चीन अब रातों की नींद हराम

घटना कैसे हुई?

देर रात टोल प्लाजा पर एक एसयूवी पहुंची। टोल कर्मचारियों ने नियम के अनुसार टोल शुल्क मांगा, जिस पर युवक भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज शुरू की और बैरियर हटाने की कोशिश की। जब कर्मचारियों ने विरोध किया, तो पीछे से खड़ी तीन अन्य गाड़ियों से 10-12 युवक उतर आए। उन्होंने लाठियां और डंडे निकालकर कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक कर्मचारियों को प्लाजा के आसपास दौड़ाते हुए मार रहे हैं। हमले में दो कर्मचारी बुरी तरह घायल हुए, जिनका इलाज सोनीपत के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
टोल प्लाजा मैनेजर आनंद ने बताया कि युवकों ने जबरदस्ती बैरियर तोड़कर गाड़ी निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोपियों ने कर्मचारियों को इतना पीटा कि वे भागने को मजबूर हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

टोल मैनेजर ने मुरथल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने उन्हें जल्द पकड़ने का दावा किया है। घटना ने हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां ऐसी गुंडागर्दी खुलेआम हो रही है।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में भारी गुस्सा है। कई यूजर्स ने इसे 'रईसजादों का तांडव' करार देते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। कुछ ने लिखा कि "टोल देने से इनकार करने पर इतनी मारपीट? ये गुंडे हैं या रईस?" पुलिस पर दबाव बढ़ रहा है कि आरोपी जल्द पकड़े जाएं।

ये भी पढ़ें

राहुल ने खुद पर लगा दिया ‘पप्पू’ का ठप्पा! नवजोत कौर सिद्धू ने बताया क्यों अंधेरे में है कांग्रेस का भविष्य
Updated on:
06 Feb 2026 10:53 pm
Published on:
06 Feb 2026 10:46 pm
Also Read
View All