राष्ट्रीय

Southwest Monsoon:देश में कई जगह बारिश हो रही, अगले चार दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Southwest Monsoon Active Forecast : मौसम विभाग ने 27 जून से 2 जुलाई के बीच, यानी अगले चार दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग का मानना ​​है कि 1 जुलाई के बाद मानसून और मजबूत होगा। विभाग ने मराठवाड़ा, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, केरल, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2026, 12:59 PM IST
IMD Heavy Rain News
देश के कई राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना। (फोटो: IANS)

Heavy Rainfall Forecast in Several States : देश में कई जगह अच्छी बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है और लोग सैर सपाटा और पिकनिक के लिए ऐसे स्पॉट की ओर रुख कर रहे हैं । भारत में अभी कई जगह बारिश हो रही है। उत्तर भारत में असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश व पश्चिमी तट में बारिश हो रही है तो तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोआ में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने देश में अगले चार दिन 27 जून से 2 जुलाई के बीच दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई है। विभाग ने एक जुलाई के बाद मानसून मजबूत होने की संभावना जताई है। इनमें मराठवाड़ा,गुजरात, सौराष्ट्र ,कच्छ, केरल,माहे और लक्षदीप में भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। महकमे ने उप हिमालयन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और केंद्रीय भारत में हल्की बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

तेज हवाओं व गरज के साथ बारिश होने की संभावना

मौसम ​महकमे के अनुसार आंध्र प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली , केरल और माहे, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी कराईकल, उत्तराखंड व राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं व गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इधर दिल्ली में भी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है।