राष्ट्रीय

इंडोनेेशिया की ताकत बढ़ाएगी ब्रह्मोस, सुपरसोनिक रफ्तार देने के लिए लगा खास इंजन

Indonesia BrahMos deal- पीएम नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया के दौरे में हुई डील, ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, अन्य अहम समझौते भी हुए
2 min read
Jul 07, 2026
Special engine fitted in BrahMos missile to boost Indonesia defense capabilities
PM Narendra Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । ( फोटो : ANI)

PM Narendra Modi पीएम नरेंद्र मोदी अभी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते हुए। इसी के साथ भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइल की डील हो गई है। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस की अतिरिक्त यूनिट देगा। इस डिफेंस डील के साथ ही भारत ने दुनिया के सबसे कड़े और प्रतिस्पर्धी रक्षा बाजार में
अपनी अहमियत साबित कर दी है। विशेषज्ञों ने इस डील को देश की सैन्य क्षमता और कूटनीति के लिए मील का पत्थर बताया है। ब्रह्मोस की यह डील वैश्विक रक्षा बाजार में भारत को एक बड़े हथियार निर्यातक के रूप में भी स्थापित करेगी।

भारत अब सिर्फ हथियार खरीदने वाला देश नहीं है बल्कि दुनिया को अत्याधुनिक तकनीक बेच भी रहा है। सबसे घातक और सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में शुमार ब्रह्मोस मिसाइल को बेचने का इं​डोनेशिया से सौदा किया है। इस सुपरसोनिक मिसाइल की यह डील दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। भारत ने रूस के सहयोग से यह बेमिसाल मिसाइल बनाई है।

ब्रह्मोस मिसाइल को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विकसित किया जा रहा है। यह 80 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी है। मिसाइल के एयरफ्रेम से लेकर इसे रफ्तार देने वाला सॉलिड प्रोपेलेंट बूस्टर तक देश में ही बनाए जा रहे हैं। इसका गाइडेंस सिस्टम, एवियोनिक्स भी यहीं तैयार कर रहे हैं।

सुपरसोनिक गति, ब्रह्मोस की सबसे बड़ी खासियत है। ध्वनि से भी तीन गुना तेज स्पीड के लिए रूस की मदद ली गई है। मिसाइल के लिए रूस से रैमजेट सस्टेनर इंजन लिया जाता है। देश में स्वदेशी इंजन बनाने की भी कोशिश की जा रही है।
सटीक निशाने के लिए ब्रह्मोस मिसाइल में रूसी रडार लगाया गया है।

इंडोनेशिया से ब्रह्मोस का करार पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे की अहम उपलब्धि बताई जा रही है। इससे पहले फिलीपींस, वियतनाम से भी यह डील हो चुकी है। इंडोनेशिया ने 'अस्त्र' एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी निर्णय लिया है।

इंडोनेशिया ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में भी भारत की मदद मांगी है। पीएम नरेंद्र मोदी आज जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करनेवाले हैं। वे 1000 साल से ज्यादा पुराने हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे।

Updated on:
07 Jul 2026 01:24 pm
Published on:
07 Jul 2026 01:24 pm