
Captain Amarinder Singh Return To Congress: पंजाब में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी छोड़ सकते है। अटकले लगाई जा रही है कि कैप्टन कांग्रेस में शामिल हो सकते है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे संपर्क में हैं। बता दें कि कैप्टन और हुड्डा दोनों अच्छे दोस्त हैं। संभावना जताई जा रही है कि हुड्डा ही अमरिंदर सिंह को फिर कांग्रेस में ला सकते है। आपको बता दें हाल ही में अन्नामलाई बीजेपी से अगल हुए है। अगर कैप्टन भी बीजेपी से नाता तोड़ लेते है तो पार्टी एक और झटका लग सकता है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस दावे पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि संपर्क का दावा गलत है। उन्होंने कहा कि रणदीप सुरजेवाला और कुमारी सैलजा का कहना है कि हुड्डा किसी के संपर्क मं नहीं रहते है। हुड्डा ने केवल संपर्क में होने की बात कही। इसके कोई और मायने नहीं निकालने चाहिए।
कैप्टन कई बार कांग्रेस की तारीफ करते आए हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस में पंजाब को लेकर उनसे पूछा जाता था। बीजेपी में ऐसा नहीं होता है, फैसले ऊपर से लिए जाते है। वे कांग्रेस में तीन बार अध्यक्ष रहे आौर वहां हमेशा उनकी सलाह ली जाती थी। कैप्टन ने सरदार केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का नया प्रधान बनाने का जमकर विरोध किया था। इस मामले में भी बीजेपी ने उसे कोई राय नही मिली थी।
आपको बता दें कि बीते दिनों कैप्टन नें कहा था कि वह आज भी कांग्रेस को याद करते है। कांग्रेस एक परिवार की तरह है। जब भी फोन करता हूं तो वह मुझसे मिलने आते थे। लेकिन भगवा पार्टी में इस प्रकार का सिस्टम नहीं है। मेरे जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी ने शुभकामनाएं भेजी थी। बीते दिनों मेरे भाई रणधीर के निधन पर भी उनका शोक संदेश आया था। बीजेपी की तरीफ से किसी ने संवेदना नहीं जताई।
सूत्रों के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा छोड़ने की कोई योजना नहीं है। मैं भाजपा नहीं छोड़ रहा हूं। हर दिन यह कहा जा रहा है कि मैं कांग्रेस में शामिल होने जा रहा हूं और किसी से मिला हूं। यह सब बकवास है। उन्होंने कहा- मैं किसी से नहीं मिला हूं। मैं ढिल्लों को कई सालों से जानता हूं और वह मेरे मित्र हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक बयान सामने नही आया है।