राष्ट्रीय

कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम का SFI ने किया विरोध, दोनों पक्षों में हुई झड़प, पुलिस बल तैनात

SRFTI Controversy: कोलकाता के SRFTI में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यक्रम को लेकर SFI छात्रों और कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
2 min read
All India Consumer Panchayat news
SRFTI कैंपस के बाहर होता विरोध प्रदर्शन और छात्र (फोटो-IANS)

SRFTI Clash: कोलकाता के सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में रविवार को एक कार्यक्रम को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के छात्रों और अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी संस्थान के बाहर जुट गए। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से SRFTI के सभागार में भारत सरकार से जुड़ा उपभोक्ता संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया था। यह कार्यक्रम सुबह से चल रहा था। इसी दौरान संस्थान के छात्रों और कार्यक्रम में शामिल लोगों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

VHP नेता ने छात्रों पर लगाए आरोप

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के इंद्रनील मुखर्जी ने आरोप लगाया कि यह भारत सरकार से जुड़ा उपभोक्ता कार्यक्रम था और SRFTI भी भारत सरकार की इकाई है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम सुबह से चल रहा था। हम किसी दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी अचानक इन अलगाववादियों और अति-वामपंथियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को निशाना बनाया। रविवार होने की वजह से महिलाएं और छात्राएं कैंपस के अंदर थीं। उन्होंने बताया कि इन अलगाववादियों ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को बाहर जाने के लिए मजबूर किया और महिलाओं तथा बच्चों के साथ मारपीट की।

SFI ने क्यों किया विरोध?

SFI के छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में पहले से जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि SRFTI के कैंपस में RSS से जुड़े संगठन का कार्यक्रम क्यों आयोजित किया जा रहा है। छात्रों ने कार्यक्रम में दिए गए कुछ भाषणों को भी उत्तेजक बताया। इसी के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया और पोस्टर व झंडे फाड़ने के साथ गेट लॉक कर दिए।

राहुल सिन्हा ने TMC-CPI(M) पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने SRFTI की घटना पर कहा कि यह सब तृणमूल कांग्रेस (TMC) और CPI(M) की योजना के तहत किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों समूह TMC से जुड़े हैं और वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे अशांति फैलाना चाहते हैं। झड़प के बाद SRFTI के अंदर और बाहर तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद SRFTI के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।

Updated on:
27 Sept 2026 07:46 pm
Published on:
27 Sept 2026 07:46 pm