राष्ट्रीय

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत

College Student Death: सातारा में प्रेमी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के सदमे से आहत छात्रा की छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद सातारा तालुका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 5:23 PM IST
Maharashtra Hostel Death Case
प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharashtra Hostel Death Case: महाराष्ट्र के सातारा में प्रेमी की मौत के सदमे में एक छात्रा की छात्रावास में संदिग्ध मौत हो गई। मृतका के प्रेमी की कुछ दिन पहले कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर से दर्शन कर लौटते समय कार और ट्रक की टक्कर में मौत हो गई थी। इस हादसे में चार युवकों की जान गई थी और तीन अन्य घायल हुए थे। मृतका सातारा के यशोदा टेक्निकल कैंपस में पढ़ती थी और वहीं के छात्रावास में रहती थी।

युवती को लगा था सदमा

जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन कर लौटते समय हुए सड़क हादसे में उसके करीबी दोस्त की मौत हो गई थी। इस घटना से उसे गहरा सदमा लगा था। बताया जा रहा है कि वह इस सदमे से उबर नहीं पा रही थी। इसके बाद उसकी छात्रावास में संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में सातारा तालुका पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा की मौत से यशोदा टेक्निकल कैंपस में शोक का माहौल है।

कार और ट्रक की टक्कर में चार दोस्तों की मौत

यह हादसा कराड शहर के पास पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार रात करीब 11 बजे हुआ था। नए छह लेन वाले फ्लाईओवर पर एक कार की ट्रक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे। सभी युवक खटाव तालुका के कातरखटाव गांव के रहने वाले थे। वे दशहरे के अवसर पर कोल्हापुर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद घर लौटते समय उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

हादसे में इन युवकों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान तेजस देशमुख (25), सागर निंबालकर (23), सुयश चिंचकर (20) और रोहित धोत्रे (21) के रूप में हुई थी। वहीं, ऋतुराज दुबले (21), शांतनु शिंगाडे (20) और अमन तांबोली (23) घायल हुए थे। हादसे के बाद कातरखटाव गांव में शोक का माहौल था। अब युवती की मौत की खबर से उसके परिचितों और यशोदा टेक्निकल कैंपस में भी दुख का माहौल है। पुलिस दोनों घटनाओं से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Updated on:
23 Oct 2026, 5:23 PM IST
Published on: