राष्ट्रीय

बिहार CM पर सुधाकर सिंह का बड़ा हमला, बोले- ‘भ्रष्टाचारियों, गुंडों के लिए सरकार चलाते हैं नीतीश’

Sudhakar Singh on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर हमला बोला है। उन्होंने कैमूर में आयोजित किसानों के एक कार्यक्रम में कहा कि नीतीश भ्रष्टाचारियों, गुंडों और अधिकारियों के लिए सरकार चलाते हैं। वे किसानों के लिए कोई काम करना नहीं चाहते।  

2 min read
Sudhakar Singh Attacks Nitish Kumar, says Nitish Run Govt for corrupt people and criminals

Sudhakar Singh on Nitish Kumar: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान देने के लिए राजद ने उन्हें नोटिस थमाया हो, लेकिन वे आज भी नीतीश सरकार पर सियासी हमला बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुधाकर सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे भ्रष्टाचारियों, गुंडों और अधिकारियों के लिए सरकार चलाते हैं। वे किसानों के लिए कोई काम करना नहीं चाहते। कैमूर जिले से गुजरने वाली भारतमाला एक्सप्रेस वे में किसानों की जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर सिंह बुधवार की शाम रामपुर प्रखंड के अकोढ़ी गांव पहुंचे हुए थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे जब नीतीश की सुशासन की सरकार में मंत्री रहने के अनुभव के संबंध में उनसे पूछा तो वे बेबाकी से बोले कि नीतीश कुमार के साथ मेरा अनुभव काफी खराब रहा।


ऐसे लोगों की राजनीति पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिएः सुधाकर

उन्होंने आगे कहा कि वे भ्रष्टाचारियों, गुंडों और अधिकारियों के लिए सरकार चलाते हैं, किसानों के लिए कोई काम करना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों और मजदूरों के लिए वे सरकार नहीं चलाते हैं, यह बात सबको मालूम है। उन्होंने इस क्रम में यहां तक कह दिया कि ये लोग पिछले दरवाजे से राजनीति करते हैं। इन्हें जनता नहीं चुनती है। ऐसे लोगों की राजनीति पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, जो जनता द्वारा नहीं चुने जाते।


समाधान नहीं व्यवधान यात्रा पर हैं नीतीशः सुधाकर

पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर उन पर कौन हमला करता है और क्यों हमला करता है, इसका जवाब तो वही देंगे। मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर भी उन्होंने जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि यह व्यवधान यात्रा है। उन्होंने कहा समाधान यात्रा के दौरान यहां कैमूर के पढ़ौती पंचायत में आपने देखा होगा जब मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के क्रम में यहां आए थे।


सीएम के दौरे के समय किसानों को बनाया गया बंधक


पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि उस समय गांव के किसानों को बंधक बना दिया गया था। पुलिस ने किसी को मिलने नहीं दिया। रातों-रात पूरे गांव के विकास कार्यों को डेंट पेंट कर दिखाने का प्रयास किया। उनके जाते ही सारी चीजें पुन: उजड़ गई। इस तरह से कोई समाधान नहीं बल्कि व्यवधान पैदा करना चाहते हैं। बता दें कि इससे पहले भी सुधाकर सिंह कई बार नीतीश कुमार पर तीखा हमला कर चुके हैं।

Published on:
16 Feb 2023 03:23 pm
Also Read
View All