राष्ट्रीय

Sukhoi-30 crash: असम में सुखोई-30 फाइटर जेट क्रैश, पायलट अब भी लापता, स्थानीय लोगों ने कहा- एकदम से धमाके की आवाज…

fighter jet crash in Assam: असम में सुखोई 30 फाइटर जेट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। असम में रूटीन मिशन के दौरान यह हादसा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Mar 06, 2026
सुखोई फाइटर जेट्स (फाइल फोटो)

Sukhoi-30 fighter jet crash: भारतीय वायु सेना के सुखाेई-30 एमकेआई फाइटर जेट गुरुवार शाम क्रैश हो गया। विमान का मलबा कार्बी के जंगलो में मिला है। वायुसेना के मुताबिक विमान का आखिरी संपर्क 7:42 बजे हुआ। भारतीय वायु सेना ने एक्स पोस्ट में सुखाेई के रडार से गायब होने की जानकारी दी। वायुसेना ने बताया कि शाम को सुखाई ने असम में रूटीन मिशन के दौरान जोरहाट एयरबेस से उड़ान भरी थी।

प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि एयरक्राफ्ट कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ रहा था, जब अचानक ग्राउंड कंट्रोल से उसका कम्युनिकेशन टूट गया। एयरफोर्स की सर्च और रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियों को विमान का पता लगाने में जुट गई।

ये भी पढ़ें

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध का दायरा बढ़ा, भारत ने तेल आपूर्ति पर कह दी बड़ी बात…

शाम 7.50 बजे आई धमाके की आवाज

विमान हादसे को लेकर कार्बी आंगलोंग के रंखखोलान गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 7.50 बजे कोला पहाड़ के पास अचानक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। उन्होंने एक तेज आवाज के बाद आग का बड़ा गोला उठते देखा। इसके बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई और लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी।

लापता पायलट की तलाश जारी

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायुसेना और सेना के अधिकारियों को भेज दिया गया है। हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके की हवाई निगरानी की जा रही है और पायलट की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। राहत और बचाव दलों के मौके पर पहुंचने के बाद ही हादसे की वास्तविक स्थिति और पायलट की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

असम में पहले भी हो चुकी घटनाएं

सुखोई-30एमकेआई एयरक्राफ्ट से जुड़ी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। अगस्त 2019 में, एक आईएएफ सुखोई-30एमकेआई एक रूटीन ट्रेनिंग मिशन के दौरान असम में तेजपुर के पास धान के खेत में क्रैश हो गया था। दोनों पायलट सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे और बाद में उन्हें बचा लिया गया। इससे पहले मई 2015 में, एक और सुखोई-30एमकेआई एयरक्राफ्ट टेक-ऑफ के तुरंत बाद तेजपुर एयर फोर्स बेस से लगभग 36 किमी. दक्षिण में क्रैश हो गया था, जिसमें क्रैश होने से पहले दोनों पायलट सुरक्षित निकल गए थे।

सबसे ताकतवर मल्टी रोल फाइटर जेट

सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर और भरोसेमंद मल्टी रोल फाइटर जेट है। यह रूस के सुखोई डिजाइन ब्यूरो की ओर विकसित किया गया है। भारतीय वायुसेना इस फाइटर जेट का विशेष रूप से कस्टमाइज संस्करण इस्तेमाल करती है। जिसमें एमकेआई का अर्थ है मॉडर्नाइज्ड, कमर्शियल और इंडियन। यह विमान हवा से हवा, हवा से जमीन और समुद्री लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है।

Published on:
06 Mar 2026 06:48 am
Also Read
View All

अगली खबर