राष्ट्रीय

Supreme Court का बड़ा फैसला, दिल्ली-NCR को मिली Grap-4 से राहत

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 को अब हटा दिया गया है। Supreme Court ने सुनवाई के बाद ग्रैप-4 हटाने का आदेश दिया।
less than 1 minute read
Feature image

Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने गुरुवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQMU) को दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण (Delhi Pollution) से निपटने के लिए लागू प्रतिबंधों में ढील देने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि Grap-4 के बजाय अब ग्रैप-2 के प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। ग्रैप-4 के प्रावधान हटने पर दिल्ली में दूसरे राज्यों के ट्रकों को एंट्री मिल सकेगी। निर्माण कार्य और खनन पर लगी रोक भी हटने के आसार हैं। ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अब भी यह खतरे के निशान के ऊपर है।

बता दें ग्रैप-4 के तहत दिल्ली में कर्मशियल ट्रकों के आने पर रोक लगा दी गई थी। डीजल से चलने वाले मध्यम और भारी वाहनों पर भी रोक लगाई गई है, लेकिन अब ग्रैप-4 हटने के बाद ये सभी रोक भी हट गई है।

क्या होता है Grap?

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) तैयार किया गया है। इसमें चार चरण बनाए गए हैं। इनमें प्रदूषण को कम करने के लिए उपाय किए जाते हैं। एक्यूआई 200 के ऊपर जाने के बाद ग्रेप का पहला चरण लागू किया जाता है। वहीं, अब दिल्ली में ग्रेप का चौथा चरण लागू किया गया है, जिसमें कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं।

Updated on:
06 Dec 2024 10:13 am
Published on:
06 Dec 2024 10:13 am
Also Read
View All
इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड पर सिरसा का हमला, बोले- पंजाब में गैंग, माफिया और नशा तस्करों का राज

अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर रामकृपाल यादव बोले- ललन सिंह निकाल लेंगे हल, सीट तो नहीं हारेगी NDA

पप्पू यादव का बड़ा हमला: अनंत सिंह और नीरज कुमार पर साधा निशाना, बोले- सभी पार्टियां माफिया, अपराधी और पैसेवालों को मैदान में उतार रही हैं

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकारों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस का बड़ा अपडेट, क्राइम ब्रांच को सौंपा मामला

छपरा में बाढ़ से बदहाली पर फूटा पप्पू यादव का गुस्सा, बोले- जिस इलाके ने 5 मुख्यमंत्री दिए, वो आज भूखा मर रहा