4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पप्पू यादव का बड़ा हमला: अनंत सिंह और नीरज कुमार पर साधा निशाना, बोले- सभी पार्टियां माफिया, अपराधी और पैसेवालों को मैदान में उतार रही हैं

Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। पप्पू यादव ने दलों पर अपराधियों और पैसे वालों को टिकट देने का आरोप लगाया, वहीं श्याम रजक ने NDA की सभी 8 सीटों पर जीत का दावा करते हुए विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Oct 04, 2026

Pappu Yadav Captain Smit Machchhar statement

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Photo-IANS)

Bihar MLC Election 2026: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं MLC प्रत्याशी नीरज कुमार के बीच कथित मतभेद को लेकर भी राजनीतिक चर्चा जारी है। इस बीच जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने दोनों नेताओं के बीच किसी बड़े विवाद से इनकार किया है। वहीं पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जेडीयू पर निशाना साधा है।

श्याम रजक ने कहा कि दोनों के बीच कुछ छोटी-मोटी बातें हैं, जिन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि NDA बिहार की सभी आठ MLC सीटों पर जीत हासिल करेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नीरज कुमार की सीट पर भी NDA की जीत तय है।

रोजगार दोगुना करने वाली कमेटी की रिपोर्ट सरकार को सौंपी

बिहार में रोजगार के अवसरों को दोगुना करने के लिए गठित हाईलेवल कमेटी की रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी गई है। श्याम रजक ने बताया कि पूर्व IAS अधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी।

उन्होंने कहा कि कमेटी ने राज्य में कारोबार, रोजगार और उद्योगों को दोगुना करने के लिए कई सुझाव दिए हैं। रिपोर्ट वित्त मंत्री को सौंप दी गई है। सरकार इन सुझावों का गंभीरता से अध्ययन करेगी और जो सुझाव लागू किए जा सकते हैं, उन्हें अमल में लाया जाएगा।

कांग्रेस-RJD के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर भी सवाल

बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस और RJD के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर श्याम रजक ने दोनों दलों के गठबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन की बैठकों में दोनों दल साथ बैठते हैं और सरकार को हटाने की शपथ लेते हैं, लेकिन चुनाव आते ही एक-दूसरे को हराने में जुट जाते हैं।

श्याम रजक ने कहा कि यह कैसा गठबंधन है? उन्होंने कहा कि जनता भी इस सवाल का जवाब जानना चाहती है, लेकिन विपक्षी दलों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता एक-दो घंटे गठबंधन की बैठक करते हैं और इसके बाद एक-दूसरे से लड़ते रहते हैं।

पप्पू यादव ने साधा निशाना

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बिहार MLC चुनाव में अलग-अलग उम्मीदवार उतारने को लेकर राजनीतिक दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सभी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं और कथित तौर पर माफिया, अपराधियों और पैसे वाले लोगों को मैदान में उतारा जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा कि एक नवविवाहिता ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है और सभी दलों की मर्यादा को पार कर दिया है। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

कैप्टन स्मित मच्छर को लेकर क्या बोले पप्पू यादव?

कैप्टन स्मित मच्छर को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूरी दुनिया को उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर इंसान की जिंदगी की कीमत है। कोई व्यक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, बैरिस्टर, वैज्ञानिक या दुनिया का महानतम रचनाकार बन सकता है, लेकिन हर मानव जीवन महत्वपूर्ण है।

पप्पू यादव ने भारतीय पायलट के सम्मान की बात करते हुए कहा कि ऐसे कैप्टन को सर्वोच्च सम्मान दिया जाना चाहिए।