4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनंत सिंह और नीरज कुमार विवाद पर रामकृपाल यादव बोले- ललन सिंह निकाल लेंगे हल, सीट तो नहीं हारेगी NDA

Anant Singh-Neeraj Kumar Row: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले JDU विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता व MLC नीरज कुमार के बीच जारी विवाद पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा है कि पार्टी सीट नहीं हारेगी और मामले का समाधान निकाल लिया जाएगा।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Anand Shekhar

•

Oct 04, 2026

Anant Singh vs Neeraj Kumar bihar MLC Election 2026

JDU MLC नीरज कुमार और JDU MLA अनंत सिंह

Bihar MLC Elections 2026: बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खासकर पटना स्नातक सीट को लेकर JDU के अंदर खासकर विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सह MLC नीरज कुमार के बीच जारी मतभेद चर्चा का विषय बन गई है। इस विवाद पर बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस अंदरूनी मतभेद का चुनावी गणित पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा और NDA किसी भी कीमत पर यह सीट तो नहीं हारेगी।

ललन सिंह के क्षेत्र का मामला, आसानी से निकलेगा समाधान - रामकृपाल

दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी और पार्टी में गुटबाजी की संभावनाओं पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए रामकृपाल यादव ने कहा कि NDA यह सीट तो नहीं हारेगी। ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री हैं। चूंकि पूरा मामला सीधे उनके संसदीय क्षेत्र से जुड़ा है, इसलिए इसका समाधान बहुत आसानी से निकल आएगा, कहीं कोई दिक्कत नहीं आने वाली है। उन्होंने कहा की नतीजा जो भी होगा, पूरी तरह NDA के पक्ष में होगा।

नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं अनंत सिंह

विवाद तब शुरू हुआ जब JDU ने पटना स्नातक सीट के लिए नीरज कुमार को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद JDU विधायक अनंत सिंह ने खुलेआम नीरज कुमार का विरोध किया, वे अब जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं और शनिवार को उनके लिए 200 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया। अनंत सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वे चुनाव में नीरज कुमार की हार सुनिश्चित करने के लिए अनुज सिंह का समर्थन करेंगे।

नितिन नवीन के दौरे पर भी बोले रामकृपाल

रामकृपाल यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पटना दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का पटना आना खुशी की बात है, क्योंकि पटना उनका गृह क्षेत्र है। रामकृपाल यादव के अनुसार, नितिन नवीन पार्टी संगठन के साथ बातचीत करने के लिए दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले MLC चुनावों में सभी NDA उम्मीदवारों की जीत पक्की करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

रामकृपाल यादव ने कहा कि इस दौरे में संगठन की स्थिति और चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी और NDA के संयुक्त रूप से घोषित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी मशीनरी को सक्रिय किया जाएगा।

रोजगार दोगुना करने पर सर्कार का फोकस

इस दौरान रामकृपाल यादव ने राज्य में विकास और रोजगार के मुद्दों पर कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी देने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार से बेरोजगारी खत्म करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की रणनीतियों पर लगातार काम कर रहे हैं। इस पहल के तहत रोजगार के मौके दोगुने करने, लोगों की आमदनी बढ़ाने और सभी के लिए काम पक्का करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। जमीनी स्तर पर कई कार्यक्रम लागू किए जा रहे हैं और हमारी सरकार जमीनी हकीकत को ध्यान में रखते हुए गरीबों की समस्याओं को दूर करने के लिए नई योजनाएं बनाती रहेगी।