राष्ट्रीय

Gujarat: दिलदार बिजनेसमैन ने बांटा लाखों का बोनस, थाली में सजाकर दिए नोटों के बंडल, भावुक होकर रो पड़े कर्मचारी

Surat Businessman Diwali Bonus: सूरत के एक कपड़ा कारोबारी ने दिवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपए से ज्यादा का नकद बोनस दिया। कारोबारी की पत्नी ने नोटों से सजी थाली कर्मचारियों को सौंपी, जिसे देखकर कई कर्मचारी भावुक हो गए।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2026, 5:44 PM IST
Surat Businessman Diwali Bonus Video
कर्मचारियों को बोनस देते हुए। फोटो- पत्रिका

Diwali Bonus: सूरत में एक कपड़ा कारोबारी ने दिवाली पर अपने कर्मचारियों को ऐसा बोनस दिया कि हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। कारोबारी ने 20 कर्मचारियों को चांदी की थाली में सजाकर एक-एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी दी। इस दौरान उनकी पत्नी ने कर्मचारियों को अपने हाथों से नोटों की थाली सौंपी। अचानक मिले इस तोहफे को देखकर कई कर्मचारी भावुक हो गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाली में सजाकर दिए नोटों के बंडल

मामला सूरत के बड़े वराछा इलाके का है। यहां सुदामा चौक स्थित क्लॉथ सेंटर के कारोबारी रामस्वरूप मुंडे ने दिवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को खास अंदाज में बोनस दिया। उन्होंने किसी लिफाफे या बैंक खाते में पैसे भेजने के बजाय चांदी जैसी चमकती पूजा की थालियों में अलग-अलग कीमत के नोटों के बंडल सजाए। थाली में 10, 20, 50, 100, 200 और 500 रुपए के नए नोटों के बंडल रखे गए थे। प्रत्येक कर्मचारी को एक लाख रुपए से ज्यादा की नकदी दी गई। कारोबारी की पत्नी ने अपने हाथों से कर्मचारियों को ये थालियां सौंपीं। इतनी बड़ी रकम देखकर कर्मचारी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। कई कर्मचारियों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए।

कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा मानते हैं कारोबारी

रामस्वरूप मुंडे का कहना है कि उनकी दुकान में काम करने वाले कर्मचारी केवल स्टाफ नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। पूरे साल उनकी मेहनत से कारोबार चलता है। ऐसे में दिवाली पर उनके परिवारों में भी पैसों की कमी नहीं रहनी चाहिए। उनकी इच्छा थी कि सभी कर्मचारी त्योहार पर अपनी जरूरत का सामान अपनी पसंद से खरीद सकें और उनके घरों में खुशियां आएं।

मकान खरीदने के सपने में मिलेगी मदद

दुकान में काम करने वाली कर्मचारी ने बताया कि उन्हें इस तरह के बोनस की उम्मीद नहीं थी। उन्हें अपने घर का सपना पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत थी। ऐसे में कारोबारी की ओर से मिली यह रकम उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने इसे अपने नए मकान की खरीद के लिए बड़ी सहायता बताया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

नोटों से सजी थाली और कर्मचारियों को बोनस देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कारोबारी की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि मालिक हो तो ऐसा, जो कर्मचारियों की मेहनत की कद्र करना जानता हो। कुछ लोग मजाक में दुकान का पता पूछ रहे हैं और कह रहे हैं कि अगले साल वे भी इसी दुकान में नौकरी करना चाहेंगे।

Updated on:
7 Nov 2026, 5:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

दिवाली पर ब्रिटिश उच्चायोग का संदेश: भारत-यूके FTA के बाद बोले- “आगे और भी बहुत कुछ”

‘ED कोई ‘सुपर कॉप’ नहीं, हर मामले की जांच नहीं कर सकती’, कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता के खिलाफ दर्ज केस को किया रद्द

‘न परिवार, न पार्टी और न बिहार… कोई गंभीरता से नहीं लेता’, BJP के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप पर साधा निशाना

Maharashtra Crime: प्रेमिका को कार में डालकर भागा युवक, पुलिस ने घेरा तो बोला- लड़की को मारूंगा या खुद मर जाऊंगा