Sushil Modi Love Story: सुशील कुमार मोदी और उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। साल 1985 में सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज की पहली मुलाकात हुई थी।
Sushil Modi Love Story: बिहार की राजनीति का वो चेहरा, जिसने कई दशकों तक राजनीति में अपनी पकड़ बनाए रखी। बिहार बीजेपी के सबसे कद्दावर नेता, उप मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी का 13 मई, 2024 को निधन हो गया। पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार और लालू यादव के करीबी रहे सुशील कुमार मोदी आखिरकार कैंसर की जंग हार गए। 72 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वैसे तो सुशील मोदी के कई राजनीतिक किस्से हैं। राजनीति के अलावा उनकी लव स्टोरी भी बहुत चर्चा में रही। आइये जानते है उनके लव स्टोरी से राजनीतिक करियर के बारे में।
सुशील कुमार मोदी और उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। साल 1985 में सुशील मोदी और जेसी जॉर्ज की पहली मुलाकात हुई थी। उन दिनों वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय थे। छात्र राजनीति के चलते वे कई यात्राओं पर भी जाते रहे। दोनों सेकंड क्लास बर्थ में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और पहली ही नजर में एक दूसरे को प्यार हो गया। उस समय सुशील मोदी पटना विश्वविद्यालय के छात्र थे। वहीं, जेसी जॉर्ज इतिहास में पीएचडी कर रही थीं।
सुशील मोदी और जेसी दोनों ही एक दूसरे को लव लेटर लिखते थे। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। दोनों का अलग-अलग धर्म के साथ भाषा और रीति-रिवाज की दीवार बीच में हो गई। जब दोनों की प्रेम कहानी के बारे में पता चला तो घरवाले भड़क गए।
घर वाले तो नाराज थे ही इसके अलावा दोनों के प्यार के बीच सुशील मोदी का आरएसएस से जुड़े रहना भी बाधा थी। उन्होंने राजनीति के बजाए अपने प्यार को चुना। उन्होंने आरएसएस को छोड़ दिया। साल 1986 में जेसी जॉर्ज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई बड़े नेता पहुंचे थे। शादी के बाद उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी।
सुशील मोदी ने शादी केे बाद एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट की शुरूआत की। राजनीति से दूर होकर नए काम में उनका मन नहीं लगा। शादी के 3 साल बाद 1990 में विधानसभा का चुनाव हुआ। सुशील मोदी पहली बार विधानसभा पहुंचे। बिहार के उप मुख्यमंत्री बने।