Sushil Modi Dies: बिहार भाजपा के दिग्गज नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की शाम दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सुशील मोदी के निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर शोक जताया है।