दुनियाभर में चल रहे संघर्ष और महंगाई बढऩे की वजह से ब्याज दरों में कटौती फिलहाल रुकी हुई हैं। इस वजह से एनबीएफसी अपने एफडी पर मिलने वाले ब्याज (कूपन दर) को बढ़ा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन कंपनियों की कॉरपोरेट एफडी दरें बैंक एफडी यहां तक की उनके खुद के बॉन्ड से भी ज्यादा आकर्षक है। उदाहरण के लिए, श्रीराम फाइनेंस वरिष्ठ नागरिकों को 9.30 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि उनके बॉन्ड 8.9-9 प्रतिशत पर मिल रहे हैं। इसी तरह बजाज फाइनेंस एफडी पर 8.85 प्रतिशत ब्याज दे रही है, जबकि उनका बॉन्ड 8.35-8.40 प्रतिशत पर मिल रहा है।