राष्ट्रीय

‘यूथ कांग्रेस में रहा तो लड़कियों का…’ कांग्रेस महिला नेता का खुलासा, सस्पेंड MLA ममकूटाथिल की बढ़ी मुश्किलें

केरल कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल की मुश्किलों लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब पार्टी से जुड़ी एक महिला नेता ने भी उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा दिए हैं।

2 min read
Dec 04, 2025
केरल के विधायक राहुल ममकूटाथिल। (फोटो- IANS)

Kerala Politics: केरल में यौन शोषण के आरोपों में फंसे कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटाथिल (Congress MLA Rahul Mamkootathil) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पुलिस दो रेप केस के मामले में उनकी तलाश कर रही है। वहीं, एक 23 साल की महिला कांग्रेस नेता ने विधायक के खिलाफ नया यौन शोषण का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें

शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात कराने के आरोप में कांग्रेस विधायक पर मामला दर्ज

ईमेल के जरिए की शिकायत

महिला ने राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ ईमेल के जरिए केरल कांग्रेस को अपनी शिकायत भेजी है। पार्टी ने शिकायत को आगे की कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस प्रमुख के पास भेज दिया है। हालांकि डीजीपी आर. चंद्रशेखर का कहना है कि उन्हें अभी तक शिकायत की कॉपी नहीं मिली है।

मीडिया से बात करते हुए महिला कांग्रेस नेता ने दावा किया कि ममकूटाथिल ने उसे किसान आंदोलन के दौरान भी मैसेज किया था। महिला ने कहा कि वह चाहता था कि दिल्ली की यात्रा पर मैं उसके साथ चलूं। जब मैं दिल्ली में किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेने के बाद लौटी, तो ममकूटाथिल ने मुझसे पूछा कि उसे यात्रा के बारे में क्यों नहीं बताया गया। जब मैंने उसे बताया कि मैं फिर से जाने के लिए तैयार हूं, तो ममकूटाथिल ने कहा कि वह उसके साथ ट्रिप प्लान करना चाहता है।

राहुल ममकूटाथिल ने गलत मैसेज भेजे

कांग्रेस की महिला नेता ने यह भी बताया कि पार्टी के निलंबित विधायक राहुल ममकूटाथिल ने कुछ साल पहले उन्हें गलत मैसेज भेजे थे। इसके चलते उन्होंने ममकूटाथिल के यूथ प्रेसिडेंट पर नियुक्ति का विरोध किया था। महिला नेता कहा कि जब उन्होंने राहुल ममकूटाथिल के बारे में तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी परमबिल से शिकायत की थी, तो उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया था।

यूथ कांग्रेस के नेता से की थी शिकायत

महिला कांग्रेस नेता ने कहा कि युवा कांग्रेस को एक ऐसा क्षेत्र माना जाता है, जहां कई युवतियां प्रवेश कर सकती हैं और आगे बढ़ सकती हैं। लेकिन जब उनके जैसे लोग अध्यक्ष बनेंगे, तो हमारी लड़कियों का शोषण होगा। महिला नेता ने कहा, “मैंने अनुरोध किया था कि अगर हमारी लड़कियों को कांग्रेस में काम करने के लिए एक सुरक्षित माहौल चाहिए, तो उनके (ममकूटाथिल) जैसे लोगों को अध्यक्ष नहीं बनाया जाना चाहिए। मेरे अनुरोध को न केवल नजरअंदाज किया गया बल्कि परमबिल ने मेरा मजाक उड़ाया। परमबिल लोकसभा सदस्य और कांग्रेस उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने हालांकि शहनास के आरोपों का कोई जवाब नहीं दिया।

पार्टी से निष्कासित किए जाने की हो रही मांग

केरल कांग्रेस में एक धड़ा ऐसा भी है जो राहुल ममकूटाथिल को पार्टी से निष्कासित करने की मांग कर रहा है। इस पर KPCC प्रेसिडेंट सनी जोसेफ ने कहा कि पार्टी ने अगस्त में आरोप सामने आने के तुरंत बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया था, और पार्लियामेंट्री पार्टी से हटा दिया था, जिसकी जानकारी असेंबली स्पीकर को दे दी गई थी। उन्होंने कहा, 'सही समय पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।'

Published on:
04 Dec 2025 11:00 am
Also Read
View All

अगली खबर