राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी-बीजेडी गठबंधन को लेकर सस्पेंस खत्म, अमित शाह बोले- अगर…

BJP-BJD alliance in Odisha: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल (बीजेडी) के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया हैं।

less than 1 minute read
bjp_bjd.jpg

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल (बीजेडी) के गंठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ''गठबंधन पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। भाजपा अध्यक्ष अंतिम फैसला लेंगे।

हालांकि, यह निश्चित है कि हम ओडिशा में अपनी ताकत में वृद्धि करने जा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति ओडिशा के लोगों के प्यार और स्नेह को महसूस और स्वीकार करते हैं।'' ओडिशा की लोकसभा सीटों के साथ-साथ राज्य विधानसभा में भी भाजपा की सीटें कई गुना ज्यादा बढ़ जाएंगी।

नवीन पटनायक के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

अमित शाह ने आगे कहा, "यदि गठबंधन होता है, तो हम ओडिशा सीएम नवीन पटनायक के नेतृत्व में साझेदार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। अगर हमें अकेले लड़ना पड़ा, तो हम सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेंगे।" गौरतलब है कि ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने पहले कहा था कि भाजपा और बीजेडी गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है।

Updated on:
20 Mar 2024 06:43 pm
Published on:
20 Mar 2024 06:41 pm
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत