29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BPSC ने रद्द की शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण की परीक्षा, नई तारीखों का जल्द ऐलान करेगा आयोग

Bihar: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 20 Mar 2024, 5:24 PM IST

 BPSC canceled the third phase examination of teacher appointment commission took decision after question paper was leaked

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण की परीक्षा रद्द कर दी। 15 मार्च को दोनों पालियों में हुई परीक्षा को रद्द किया गया है। इस परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इसकी जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। बयान में कहा गया है कि शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की गई थी। दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द किया जाता है। तीसरे चरण की परीक्षाओं को पुनः आयोजित करने की तिथि बाद में घोषित की जायेगी।

प्रश्न पत्र लीक होने के बाद लिया गया फैसला

बता दें कि इस परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आयी थी। इसके बाद आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू की। आर्थिक अपराध इकाई, बिहार द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में परीक्षा पूर्व ही प्रश्न-पत्र लीक होने का उल्लेख किया गया है।

अभ्यर्थियों के व्यापक हित को देखते हुए लिया गया फैसला

बीपीएससी का कहना है कि अभ्यर्थियों के व्यापक हित को देखते हुए कदाचार मुक्त और पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं को आयोजित करने की आयोग की प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए 15 मार्च को आयोजित बिहार विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के दोनों पालियों की परीक्षा रद्द की गई है।

बाद में जारी होंगी एग्जाम डेट्स- बिहार लोक सेवा आयोग

बता दें कि 15 मार्च को हुई इस शिक्षक भर्ती परीक्षा की दूसरी शिफ्ट में कई उम्मीदवारों को एग्जाम से पहले ही आंसर मिल गए थे। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा देरी से लिए गए इस फैसले से अभ्यर्थियों को बेहद परेशानी हुई, जिससे उनमें काफी गुस्सा है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा की नई तारीखें को जल्द ही बाद में घोषित कर दी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: UN के मंच से भारत का संदेश, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगी महिलाएं