
TMC vs BJP: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की इस चेतावनी के एक दिन बाद कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो "पार्टी कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाने वाले" किसी भी पुलिस अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा, शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि सांसद "सोडियम-पोटेशियम असंतुलन" के कारण बेतुकी बातें कर रहे हैं। अधिकारी ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बनर्जी के एक करीबी सहयोगी ने उनके खिलाफ कई राज खोल दिए हैं, और संभवतः इसी खबर से घबराकर सांसद अपना आपा खो बैठे हैं।
डायमंड हार्बर के सांसद की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्हें (बनर्जी को) शायद सोडियम-पोटेशियम का असंतुलन हो गया है। उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने दें; हम जरूरी एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दे देंगे।" अधिकारी यहां साल्ट लेक स्थित बीजेपी कार्यालय में बोल रहे थे। वे वहां जनता की शिकायतें सुनने के लिए एक 'जनता दरबार' आयोजित कर रहे थे।
TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को खुश करने के लिए जानबूझकर टीएमसी कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उन्होंने ऐसे अधिकारियों के नामों की लिस्ट बना रखी है और राज्य में सत्ता बदलने पर किसी भी दोषी पुलिस अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपने एक निजी सहायक (PA) को भी झूठे मामले में फंसाकर हिरासत में रखने का मुद्दा उठाया।
बंगाल की राजनीति में पुलिस की भूमिका और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर दोनों सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच यह जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। अभिषेक बनर्जी के इस बयान पर साल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने तीखा पलटवार किया। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभिषेक के एक सहयोगी ने उनके खिलाफ सारे राज उगल दिए हैं।
अधिकारी ने तंज कसते हुए कहा कि शायद यह खबर मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और बेतुकी बातें कर रहे हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि, 'ऐसा लगता है कि अभिषेक बनर्जी को 'सोडियम-पोटेशियम का असंतुलन' (Sodium-Potassium Imbalance) हो गया है। अगर वे इसके इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाना चाहते हैं, तो हम उन्हें जरूरी एनओसी (NOC) दे देंगे।'