
Chandranath Rath Murder CCTV Footage: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या से सियासी बवाल मचा है। चुनाव नतीजों के चंद्रनाथ रथ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। बदमाशों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब वे अपने घर से सिर्फ 50 मीटर दूर थे। इस घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है। फुटेल में देखा जा सकता है कि अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में स्कॉर्पियों का रास्ता रोककर पॉइंट ब्लैंक रेंज से 10 राउंड फायरिंग कर देते है।
पश्चिम बंगाल पुलिस सूत्रों का कहा है कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में किए गए पुराने अपराधी है। मुख्य शूटर्स अभी पुलिस की पहुंच से दूर है। घटना की जांच लिए SIT का गठन किया गया है। इसको IG लेवल के अधिकारी हेड कर रहे हैं। SIT में अलग-अलग जगहों के पुलिस अधिकारी और टीम शामिल है। चंद्रनाथ के शरीर से दो गोलियां निकाली गई हैं।
चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच CID ने शुरू कर दी है। CID पश्चिम बंगाल के एक सदस्य ने कहा कि हम यहां जांच करने आए थे। अभी हम कुछ नहीं कह सकते। पुलिस की शुरुआती जांच का मुख्य फोकस सीसीटीवी फुटेज पर है। जांच अधिकारियों को आशंका है कि हमलावर एक हफ्ते से चंद्रनाथ रथ की हरकतों पर नजर रख रहे थे। उनको पता चल गया था कि वह रात को कितनी बजे घर आते है। कौन की कार का इस्तेमाल करते है और कौनसी सीट पर बैठते है। पूरी जानकारी जुटने के बाद हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
घटना को लकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है कि जांच के दौरान पता चला है कि हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर नकली नंबर प्लेट लगा रखी थी। इसके अलावा अपराधियों ने गाड़ी का चेसिस नंबर भी मिटा दिया था।