राष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट में अनुराग ठाकुर को शामिल कर चुनाव से हिमाचल को बड़ा संदेश दे सकती है बीजेपी

अनुराग ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मोदी 2.0 में वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2026, 1:28 PM IST
Anurag Thakur
बीजेपी सांसद अध्यक्ष अनुराग ठाकुर (फाइल फोटो)

Modi cabinet reshuffle: मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि यह बदलाव मानसून सत्र शुरू होने से पहले कई नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जबकि पुराने चेहरों की विदाई हो सकती है। बदलाव की लिस्ट में एक नाम अनुराग ठाकुर का भी है। शिमला से लेकर दिल्ली तक चर्चा है कि अनराग ठाकुर की मोदी कैबिनेट में वापसी हो सकती है। ठाकुर मोदी 2.0 में काबीना मंत्री थे।

क्यों हो सकती है एंट्री?

अनुराग ठाकुर हिमचाल के हमीरपुर-बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। वह लगातार 5 बार सांसद चुने गए हैं। अनुराग हिमाचल के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं। वह BCCI अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान अनुराग ठाकुर राज्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। तब बतौर सूचना एवं प्रसारण मंत्री उनका रिपोर्ट कार्ड अच्छा था। वहीं, अगले साल हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव है। अनुराग ठाकुर हिमाचल के युवा वोटरों के बीच काफी लोकप्रिय है। भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि अनुराग प्रदेश में युवा वोटरों को लामबंद करें।

धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की हो सकती है छुट्टी

पीएम मोदी के कैबिनेट से धर्मेंद्र प्रधान और हरदीप सिंह पुरी की विदाई हो सकती है। धर्मेंद्र प्रधान नीट पेपर लीक मामले, यूजीसी रेगुलेशन मामले को लेकर बीते कुछ समय से विवादों में रहे हैं। वहीं, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एप्सटीन मामले में सामने आ चुका है। जिसे लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को जमकर घेरा। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री पुरी के इस्तीफे की मांग भी की थी।

वित्त मंत्री बन सकते हैं पूर्व RBI गर्वनर शक्तिकांत दास

सियासी गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री के वर्तमान प्रधान सचिव व भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। वह वित्त मंत्री बनाए जा सकते हैं। चर्चा यह भी है कि निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा जा सकता है। निर्मला सीतारमण साल 2019 से लगातार वित्त मंत्री हैं। हालांकि, इन खबरों पर अब तक सरकार और भाजपा की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Updated on:
29 Jun 2026, 1:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘एक जंतर-मंतर बंद किया तो हजारों खड़े होंगे’, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर पिनाराई विजयन की हुंकार

रैपिडो चलाता था, बेचता था इत्र! मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, फोन से मिले मसूद अजहर के ऑडियो

Patrika Explain: चीनी आक्रमकता को लेकर क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट? पहले डोकलाम, फिर गलवान और अब अरुणाचल में तनाव

लेडी डॉन से हनीट्रैप, बर्गर किंग में 40 राउंड फायरिंग… FBI के हत्थे चढ़ा मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ कौन?

‘तुम्हारे चेहरे सामने आ गए, निकल जाओ’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में टीवी न्यूज देखकर अलर्ट कर रहे थे हैंडलर्स, ऐसे चल रहा था पुलिस से बचने का खेल