राष्ट्रीय

TVK चीफ विजय कल लेंगे तमिलनाडु के सीएम पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख थलापति विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार गठन का दावा पेश किया।

2 min read
(TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई स्थित राजभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। (Photo - IANS)

Vijay oath ceremony: तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय ने शनिवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। तमिलनाडु के लोकभवन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, TVK चीफ सी जोसेफ विजय (थलापति विजय) चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में 10 मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था। 4 मई को आए चुनाव नतीजों में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, हालांकि विजय की पार्टी बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें दूर रह गई। इसके बाद राज्य में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। TVK ने अन्य दलों का समर्थन जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए।

सबसे पहले कांग्रेस ने विजय के नेतृत्व वाली TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। इसके बाद CPI और CPI (M) ने भी TVK पार्टी के साथ आने की घोषणा की। वहीं शनिवार को VCK और IUML के समर्थन के बाद टीवीके खेमे ने 121 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।

बाद में TVK महासचिव आधव अर्जुन ने मीडिया के सामने समर्थन पत्र दिखाते हुए कहा था कि विजय जल्द ही तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके बाद विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात का समय मांगा। ऐसे में राज्यपाल ने केरलम का अपना दौरा रद्द कर दिया। इसके बाद विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इन राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद राज्यभर में TVK समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है, जबकि अब सभी की नजरें सरकार गठन को लेकर राजभवन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

विजय के पिता और निर्देशक एसए चंद्रशेखर ने कहा, 'मैं खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, वह सिर्फ़ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं… आख़िरकार, तमिल लोग विजय के जरिए कामयाब हुए हैं।' उन्होंने अपने बेटे विजय को यह संदेश दिया भी दिया कि 'तमिल लोगों के लिए सब कुछ करो'

ये भी पढ़ें

तमिलनाडु में विजय सरकार के गठन का रास्ता साफ, VCK और IUML ने TVK को समर्थन पत्र सौंपा
Updated on:
09 May 2026 09:01 pm
Published on:
09 May 2026 08:34 pm
Also Read
View All