राष्ट्रीय

तमिलनाडु में नई सरकार पर हलचल तेज: थोल थिरुमावलवन बोले- BJP फैला रही भ्रम, TVK को मिले मौका

TVK government claim: तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने BJP पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए TVK प्रमुख विजय को सरकार बनाने का मौका देने की मांग की है।

2 min read
VCK) प्रमुख थोल. थिरुमावलवन (Photo - ANI)

Tamil Nadu politics: तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली थलापति विजय की पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कझगम) के लिए सरकार का गठन मुश्किल होता दिख रहा है। यह तब है TVK प्रमुख विजय लगातार दूसरे दिन सरकार बनाने के लिए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल ने उनसे कहा है कि राज्य में स्थिर सरकार चाहते हैं, इसलिए दावा पेश करने से पहले 118 विधायक होने जरूरी है।

इस बीच विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) प्रमुख थोल. थिरुमावलवन ने राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मुलाकात कर तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी एकल पार्टी होने के नाते TVK को सदन में बहुमत साबित करने का अवसर मिलना चाहिए।

ये भी पढ़ें

TVK प्रमुख थलापति विजय के खिलाफ FIR की मांग, आयकर मामले में मद्रास हाई कोर्ट में याचिका

भाजपा पर भ्रम फैलाने का आरोप

राज्यपाल से मुलाकात के बाद क्षेत्रीय मीडिया से बातचीत में VCK प्रमुख थिरुमावलवन ने BJP पर तमिलनाडु की राजनीति में हस्तक्षेप करने और भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, अब, BJP, या अमित शाह और मोदी, तमिलनाडु की राजनीति में हस्तक्षेप कर रहे हैं और भ्रम पैदा कर रहे हैं। लोगों ने TVK को सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में चुना है। इसलिए, उन्हें पदभार ग्रहण करने की अनुमति दी जानी चाहिए। संविधान द्वारा यही निर्देश दिया गया है। भले ही उन्होंने समर्थन मांगा हो, राज्यपाल इस पर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं और यहां भ्रम की गुंजाइश बना रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्यपाल TVK का समर्थन करने वाले लोगों की सूची की मांग नहीं कर सकते। वह यह नहीं कह सकते, 'आपका समर्थन कौन कर रहा है? 118 लोगों को लाओ और मुझे साबित करके दिखाओ, तब शपथ ग्रहण समारोह के लिए आना'। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विजय से समर्थन मांगने वाला पत्र मिलने के बाद उनकी पार्टी जल्द ही अपना रुख तय करेगी।

CPIM दे सकती है TVK को समर्थन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की तमिलनाडु इकाई ने राज्यपाल से संविधान के अनुसार कार्य करने का आग्रह किया है और कहा है कि विजय को शपथ ग्रहण से पहले अपना बहुमत साबित करने के लिए कहना अनुचित है।

इस बीच, सीपीआई (एम) नेता पी शनमुगम ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय से एक पत्र प्राप्त हुआ है , जिस पर पार्टी की राज्य समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी। टीवीके प्रमुख ने हमारी पार्टी को एक पत्र भेजा है। हमारी राज्य समिति की बैठक कल सुबह (शुक्रवार) होगी; हम उसमें अपना निर्णय लेंगे।

TVK बहुमत से है दूर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की पारंपरिक द्रविड़ राजनीति को बड़ा झटका दिया है। पार्टी ने 108 सीटें जीतकर खुद को सबसे बड़ी एकल पार्टी के रूप में स्थापित किया। हालांकि विजय के एक सीट छोड़ने के बाद विधानसभा में TVK की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी। कांग्रेस के समर्थन के साथ गठबंधन की संख्या 112 तक पहुंचती है, जो बहुमत के आंकड़े से 5 सीट कम है।

ये भी पढ़ें

तमिलनाडुः कांग्रेस पर भड़की DMK, टीआर बालू बोले-5 विधायकों का पाला बदलना खुला विश्वासघात
Also Read
View All