
Tamil Nadu Virudhunagar Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ। यह हादसा वेम्बाकोट्टई के पास मूर्तिनाइकेन पट्टी स्थित ‘आरपी’ पटाखा फैक्ट्री में हुआ। इधर धमाके की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। विरुधुनगर के कलेक्टर एन.ओ. सुखपुत्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।
बता दें अब तक इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। धमाके की असली वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं। अधिकारी विस्फोट के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ हुए नुकसान का भी आकलन कर रहे हैं। इससे पहले भी कुछ ऐसे हादसे हुए हैं।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में हुआ यह हादसा कुछ महीने पहले केरल के त्रिशूर जिले में हुई भीषण पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना की याद दिलाता है। अप्रैल में मुंडाथीकोडे इलाके में हुए उस विस्फोट में 13 लोगों की जान चली गई थी, जबकि 40 अन्य घायल हो गए थे। हादसा दोपहर करीब 3:35 बजे हुआ था और घायलों में अधिकांश फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे।
उस समय वडक्कनचेरी फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया था कि पटाखा निर्माण इकाई धान के खेत में बनाई गई थी। फसल कटने के बाद खेत पूरी तरह सूख चुका था और भीषण गर्मी के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे नुकसान और बढ़ गया। सूचना मिलते ही वडक्कनचेरी, कुन्नमकुलम और त्रिशूर की फायर ब्रिगेड की टीमें स्थानीय पुलिस सूचना मिलते ही वडक्कनचेरी, कुन्नमकुलम और त्रिशूर की फायर ब्रिगेड की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं साथ मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और एम्बुलेंस को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था।