राष्ट्रीय

जमीन विवाद के चलते महिला को नग्न कर पेड़ से बांध पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

तमिलनाडु में जमीनी विवाद के चलते एक महिला को पेड़ से बांध कर पीटा गया फिर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2025, 1:21 PM IST
women tied to a tree and stripped naked
तमिलनाडु में महिला को पेड़ से बांध कर उसे नग्न कर उसकी पीटाई की (फोटो-एआई जनरेटेड)

तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को नंगा कर उसे पेड़ से बांधा गया और उसकी जमकर पिटाई की गई। शुरुआती जांच के अनुसार यह मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। मामला जिले के पनरुति के पास का है और इस घटना का 2 मिनट लंबा वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है और लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे है।

चार- पांच महिलाओं के समूह ने यह कार्य किया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद के चलते महिला के साथ यह क्रूरता की गई है। कथित तौर पर चार से पांच महिलाओं के समूह ने ही इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है, जो कि अपने आप में भी चौंकाने वाला है क्योंकि महिला होते हुए दूसरी महिला के साथ ऐसा करना वाकई समाज के गिरते स्तर को दर्शाता है। घटना का वीडियो सामने आने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिलाओं में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य महिलाएं फिलहाल फरार है।

आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस से इस मामले के जाती आधारित होने पर सवाल करने पर उन्होंने कहा कि अभी हम घटना की जांच कर रहे है। घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे चार महिलाओं के एक समूह ने पहले एक महिला को उसी की साड़ी का उपयोग कर के पेड़ से बांध दिया और फिर उसके साथ मारपिटाई करने लगी। इसके बाद वीडियो में महिलाएं पेड़ से बंधी महिला के कपड़े फाड़ती हुई भी नजर आ रही है।

महिला को डंडे से मारा, उसके बाल खींचे

वीडियो में आरोपी महिलाएं मिल कर पीड़ित महिला का ब्लाउज उतारती हुई भी दिखाई दे रही है। इसमें एक महिला पीड़ित महिला को यह भी कहती सुनाई दे रही है कि तुम कुत्ते के सामान हो। वहीं एक अन्य महिला डंडे से पीड़िता को मारती हुई दिखी और एक महिला उसके बाल खिंचती हुई देखी जा सकती है। पीड़िता महिला अपने आप को बचाने के लिए बार बार विनती कर रही है और अपनी इज्जत बचाने के लिए आरोपी महिलाओं में से एक के पीछे छिपती नजर आ रही है। वीडियो में एक अन्य महिला घटना का वीडियो रिकॉर्ड करते और हमलावरों को जेल जाने की चेतावनी देते हुए भी दिखाई दे रही है।

Updated on:
7 Sep 2025, 1:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All