राष्ट्रीय

TATA Steel Bonus : इस कंपनी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 300 करोड़ रूपए!

TATA Steel Bonus : टाटा स्टील के कर्मचारियों को इस साल का बोनस मिलने वाला है, यह बोनस उनके वर्क परफॉरमेंस पर बेस्ड होगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 2:30 PM IST
Feature image

TATA Steel Bonus : टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस पर समझौता सोमवार (9 सितंबर) यानी आज होने वाला है। बोनस को लेकर मैनेजमेंट और यूनियन के बीच सहमति लगभग बन चुकी है। टाटा स्टील कर्मचारियों को इस साल 18.5 प्रतिशत तक बोनस देने के लिए तैयार है। इस बार कर्मचारियों में बोनस के रूप में 300 करोड़ रुपए (अंदाजन) बंटेंगे। पिछले साल बोनस में 298.82 करोड़ रुपए मैनेजमेंट से मिले थे।

यूनियन की मांग पर कंपनी ने दिए थे एक्स्ट्रा 15.88 करोड़ रुपए

पिछले साल यूनियन की मांग पर टाटा स्टील मैनेजमेंट ने एक्स्ट्रा 15.88 करोड़ रुपए दिये थे। इस तरह बोनस की कुल राशि बढ़कर 314.70 करोड़ रुपए हो गई थी। कुल 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिला था। पिछले साल कर्मचारियों को औसतन 1,59,738 रुपये मिले थे। NS ग्रेड में न्यूनतम 42,561 रुपए और अधिकतम 1 लाख 21 हजार 718 रुपए मिले थे। ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4 लाख 61 हजार 019 रुपए बोनस मिला था। इस बार मैनेजमेंट से यूनियन कितनी ओर राशि ले पाती है, इस पर कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

इनसे होगा बोनस का समझौता

1. प्रॉफिट का 1.5%
2. प्रोफिटेबिलिटी पर प्रॉफिट प्रति टन सेलेबल स्टील
3. प्रोडक्टिविटी प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष उत्पादन
4. सेफ्टी यानी LTIR

कंपनी का परफॉरमेंस

बोनस का प्रतिशत कम होने की वजह यह है कि कंपनी की परफॉरमेंस पिछले साल के मुकाबले इस बार ठीक नहीं है। सेफ्टी की राशि भी नहीं मिलेगी, क्योंकि इस बार मौत और LTIR के मामले ज्यादा हुए हैं। फाइनेंसियल ईयर 2022-23 में कंपनी को सारी देनदारियों के बाद 10654.38 करोड़ नेट प्रॉफिट हुआ था। फाइनेंसियल ईयर 2023-24 में कंपनी का टोटल प्रॉफिट 4807.40 करोड़ रुपए का हुआ है।

TATA Steel का बोनस फॉर्मूला?

टाटा स्टील के कर्मचारियों का सालाना बोनस पिछले साल के फॉर्मूला के आधार पर ही मिलेगा। टाटा स्टील में बोनस का फॉर्मूला 2023-2024 तक के लिए है। इसके तहत प्रॉफिट का 1.5%, प्रोफिटेबिलिटी पर प्रॉफिट प्रति टन सेलेबल स्टील, प्रोडक्टिविटी प्रति टन क्रूड स्टील का प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष उत्पादन और सेफ्टी यानी LTIR के आधार पर वर्ष 2024 तक का समझौता होगा। इसके मुताबिक, कर्मचारियों को 18. 5 प्रतिशत तक बोनस मिल सकता है।

टाटा स्टील में 2023 अधिकतम कितना बोनस?

टाटा स्टील ने 2023 में कर्मचारियों को बोनस मद में 314.70 करोड़ रुपए का बोनस दिया गया था। यह राशि 11,676 कर्मचारियों में बंटी थी। कर्मचारियों को औसतन 1,59,738 रुपए मिले थे। एनएस ग्रेड में न्यूनतम 42,561 रुपए और अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस मिला था।

टाटा स्टील में सबसे कम बोनस कब मिला

टाटा स्टील में कर्मचारियों को सबसे कम बोनस 2015 में मिला था। उस साल कंपनी ने सिर्फ 154 करोड़ रुपए बोनस में दिए थे। कर्मचारियों को 8.53% बोनस मिला था।

Updated on:
9 Sep 2024, 2:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सैन्य ताकत से नहीं, कूटनीति से सुलझेंगे युद्ध’, अटलांटा G20 में बोले जयशंकर, ग्लोबल साउथ पर ऊर्जा संकट का उठाया मुद्दा

BJP में शामिल होते ही दो नवनिर्वाचित MLC पर संकट? जन सुराज ने सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग, कोर्ट जाने का किया ऐलान

Panchkula School Incident: दो शिक्षिकाओं पर गिरी गाज, बाल सुरक्षा में चूक की अब होगी परत-दर-परत जांच

उमर अब्दुल्ला की शादी के बाद दिल्ली में जश्न, निधि राजदान और दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर उतरे जम्मू-कश्मीर के सीएम

बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा चक्रवाती सिस्टम, ओडिशा-आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट