राष्ट्रीय

‘राइज एंड फॉल 2’ के लिए रवाना हुए तेज प्रताप, बोले- मनीष कश्यप के साथ मुंबई में धमाल मचाएंगे, बिहार का नाम रोशन करेंगे

Tej Pratap Yadav News: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राइज एंड फॉल 2 में शामिल होने को लेकर कहा कि उन्हें शो में जाने का ऑफर मिला है और ऐसे अवसर बहुत कम लोगों को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि शो मीन वो मनीष कश्यप के साथ धमाल मचाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2026, 10:15 PM IST
Tej Pratap Yadav news
तेज प्रताप यादव(फोटो-IANS)

Tej Pratap Yadav Rise and Fall season 2: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और 'जन शक्ति जनता दल' (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव सोमवार शाम रियलिटी शो 'राइज एंड फ़ॉल' के दूसरे सीजन में हिस्सा लेने के लिए पटना से मुंबई के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने शो में अपनी एंट्री की पुष्टि की और कहा कि वह मशहूर यूट्यूबर और पत्रकार मनीष कश्यप के साथ मिलकर वहां धूम मचाएंगे और बिहार का नाम रोशन करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में सम्राट चौधरी पर निशाना साधा और उनके इस्तीफे की मांग की।

ऐसे ऑफर बहुत कम लोगों को मिलते हैं : तेज प्रताप यादव

मुंबई जाने से पहले मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव अपने खास अंदाज में नजर आए। जब उनसे मुंबई जाने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा "हमें राइज एंड फ़ॉल सीजन 2 के लिए ऑफर मिला है, इसलिए हम मुंबई जा रहे हैं। ऐसे ऑफर बहुत कम लोगों को मिलते हैं। हम और मनीष कश्यप वहां जाकर धमाल मचाएंगे और बिहार का नाम रोशन करेंगे। पूरा माहौल बदल कर रख देंगे।"

जमुई छेड़छाड़ मामले पर भी दी प्रतिक्रिया

मुंबई रवाना होने से पहले तेज प्रताप यादव ने बिहार की राजनीति और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ सबके सामने हुई छेड़छाड़ और घटना के वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवाल पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सामने आए वीडियो को देखते हुए मुख्य दोषियों के खिलाफ सिर्फ दिखावटी कार्रवाई के बजाय सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

सीएम सम्राट चौधरी को अब इस्तीफा दे देना चाहिए : तेज प्रताप

वहीं, जब पत्रकारों ने तेज प्रताप यादव को सीएम सम्राट चौधरी के उस बयान की याद दिलाई जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर रात के 12 बजे के बाद बिहार में किसी महिला या लड़की को कोई छू भी देगा तो वे इस्तीफा दे देंगे, तो तेज प्रताप ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि तो अब सम्राट चौधरी जी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

तेज प्रताप ने कहा कि बात सिर्फ छूने की नहीं है, वहां तो उस लड़की को ही उठा लिया गया था। अब जब सम्राट चौधरी ने खुद दावा किया था, तो अब उन्हें अपनी बात पर कायम रहते हुए तुरंत अपनी कुर्सी छोड़नी चाहिए।

Updated on:
21 Sep 2026, 10:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘बीजेपी ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को घटाकर उसे अपने सहयोगी संगठन जैसा बना दिया’, एसआईआर पर कांग्रेस नेता का पलटवार

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए खरीदे गोल्डन पास और फिर चुराए लाखों के स्मार्टफोन्स, अहमदाबाद पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार

बिहार से बंगाल तक कांपी धरती: नेपाल के कोशी में आया 5.4 का भूकंप, समस्तीपुर-सिलिगुड़ी में सहमे लोग

दिल्ली में होगी बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक, 27-28 नवंबर को होगा आयोजन

CJP नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से क्यों रोका गया? जानें क्या है पूरा मामला