राष्ट्रीय

तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, BRS के 24 विधायक दो दिन के लिए निलंबित

Telangana Assembly 24 BRS MLAs Suspended: तेलंगाना विधानसभा में भारी हंगामा, KTR और हरीश राव समेत BRS के 24 विधायक 2 दिन के लिए निलंबित। जानें क्या है अवैध खनन का पूरा विवाद।

2 min read
Mar 29, 2026
Telangana Assembly 24 BRS MLAs Suspended (Image: IANS)

Telangana Assembly 24 BRS MLAs Suspended: तेलंगाना विधानसभा में उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायकों ने सदन की कार्यवाही बाधित कर दी। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए स्पीकर ने BRS के 24 विधायकों को दो दिनों के लिए निलंबित करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें

ईरान में 696 घंटों से इंटरनेट बंद, 9 करोड़ आबादी का दुनिया से संपर्क टूटा

हाउस कमेटी की मांग पर बढ़ा विवाद

हंगामे की शुरुआत उस समय हुई जब BRS विधायकों ने राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी पर लगे भ्रष्टाचार और अवैध खनन के आरोपों की जांच के लिए हाउस कमेटी गठित करने की मांग उठाई। उन्होंने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की कोशिश की, लेकिन स्पीकर ने इसकी अनुमति नहीं दी।

सदन के बीच आकर किया हंगामा

स्पीकर द्वारा अनुमति न मिलने पर BRS विधायक सदन के वेल में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार हो रहे शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हो गई। स्पीकर की कई अपीलों के बावजूद विधायक शांत नहीं हुए, जिसके बाद कार्रवाई की नौबत आई।

सरकार ने मांग को किया खारिज

सत्ताधारी कांग्रेस सरकार ने हाउस कमेटी गठित करने की मांग को खारिज कर दिया। सरकार का कहना है कि राज्य में 2014 से कथित अवैध खनन मामलों की जांच के लिए पहले ही सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, इसलिए अलग से हाउस कमेटी की आवश्यकता नहीं है।

सीएम ने लगाया आरोप

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने BRS पर सदन की कार्यवाही में जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अगर BRS के पास कोई सबूत हैं, तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने पेश किया जाना चाहिए।

निलंबन के बाद प्रदर्शन

निलंबन के बाद BRS विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया। निलंबित विधायकों में पार्टी के वरिष्ठ नेता टी. हरीश राव, के.टी. रामा राव और अन्य प्रमुख नेता शामिल हैं।

बजट सत्र पर असर

विधानसभा का बजट सत्र 31 मार्च को समाप्त होना है। ऐसे में विपक्ष के विधायकों के निलंबन से सदन की कार्यवाही और राजनीतिक माहौल पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

केरल चुनाव में PM मोदी की हुंकार, कहा- LDF, UDF भ्रष्टाचारी पार्टियां, कांग्रेस जहां जाती है, सब चौपट कर देती है

Published on:
29 Mar 2026 05:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर