राष्ट्रीय

Telangana: टिकट नहीं मिला तो फूट-फूटकर रोने लगे पूर्व डिप्टी CM, यौन शोषण का है आरोप

Telangana Assembly Elections: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सी आर ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता थातिकोंडा राजैया का टिकट काट दिया है। टिकट कटने के बाद वह लोगों के सामने फूट-फूटकर रोने लगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2023, 3:57 PM IST
 Telangana Former deputy CM crying bitterly for not getting ticket

साल के आखिरी में तेलंगाना में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। ऐसे में राज्य की सत्ता पर काबीज के. चंद्रशेखर राव की पार्टी ने फिर से सत्ता में आने के लिए चुनाव के एलान से पहले ही अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया। लेकिन इसी बीच जब राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पार्टी नेता थातिकोंडा राजैया को जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह पब्लिक के सामने ही फूट-फूटकर रोने लगे। वह इस समय जिस सीट से विधायक है पार्टी ने वहां से उनका टिकट काटकर कादियम श्रीहरि को अपना उम्मीदवार बनाया है

घानपुर सीट से विधायक हैं राजैया

अपना टिकट कटने से नाराज राजैया वर्तमान समय में घानपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह फिर से अपनी इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन कुछ महीने पहले उनकी ही पार्टी की एक सरपंच ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद पार्टी ने उनका टिकट काटने का फैसला किया। पार्टी के फैसले से एक तरफ जहां उनके विरोधी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके समर्थकों में खासी नाराजगी देखी जा रही हैं।

KCR का दावा फिर से बनेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को 115 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। उम्मीदवारों का एलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा अनुमाना है पार्टी 95 से 105 सीटों पर जीत हासिल करेगी। और वह फिर से राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से उनका सहयोग जारी रहेगा। वहीं, उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि उनकी पार्टी राज्य की 17 की 17 सीटें जीतना चाहती है।

ये भी पढ़ें: Assam: राजस्थान, MP के बाद अब असम में बनेंगे 4 नए जिले, CM हिमंता ने किया एलान

Published on: