
राजस्थान, MP के बाद अब असम सरकार ने अपने यहां 4 जिलों का पुनर्गठन किया है। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कैबिनेट बैठक के बाद दी। बता दें सरमा ने बताया कि असम मंत्रिमंडल ने प्रशासनिक दक्षता में सुधार के लिए परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चार नए जिले और 81 उप-जिले बनाने का फैसला किया है। 4 नए जिले जो बनेंगे उनमें होजाई, बिश्वनाथ, तामुलपुर और बजाली शामिल हैं।
कैबिनेट की 100 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे सरमा
बता दें CM सरमा आज असम कैबिनेट की 100वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कैबिनेट ने चार नए जिलों का पुनर्गठन करने का फैसला किया है और यह परिसीमन के तहत चुनाव आयोग द्वारा घोषित विधानसभा क्षेत्रों के साथ सह-टर्मिनस है। होजई जिले में लुमडिंग, होजई और बिनकांडी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
वहीं, बिश्वनाथ जिले में बिहाली, बिश्वनाथ और गोहपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। तामुलपुर जिले में तामुलपुर और गोरेश्वर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। बजाली जिले में बजाली और भवानीपुर-सोरभोग विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
राष्ट्रपति ने परिसीमन के फैसले को दी थी मंजूरी
पिछले साल दिसंबर में राज्य में परिसीमन अभ्यास शुरू होने से ठीक पहले, इन चार जिलों को चार अन्य में मिला दिया गया था और कुछ गांवों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार को बदल दिया था। बिश्वनाथ जिले को सोनितपुर में मिला दिया गया था, इसी तरह होजई को नागांव में, बजाली को बारपेटा में और तामुलपुर को बक्सा में मिला दिया गया था।
चार नए जिलों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में नए जिलों की संख्या 35 हो जाएगी। प्रदेश सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त होगी बल्कि अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा और शासकीय सुविधाएं भी सुनिश्चित होगी। दरअसल इस साल 16 अगस्त को राष्ट्रपति ने असम में परिसीमन के फैसले को अपनी मंजूरी दे दी थी।
ये भी पढ़ें: MP: चुनाव से भाजपा का ड्रैमेज कंट्रोल, नए मंत्री बना जातीय समीकरण साधने की कोशिश
Published on:
25 Aug 2023, 9:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.