राष्ट्रीय

थलापति विजय आज करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

Tamil Nadu Election Results: तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटों पर जीत के बाद टीवीके पार्टी की सरकार बनना तय है। इसी सिलसिले में एक्टर थलापति विजय आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
less than 1 minute read
• •
May 06, 2026
Actor Vijay
Actor Vijay

तमिलनाडु (Tamilnadu) विद्यानसभा चुनाव के परिणाम (Assembly Election Results) ने सभी को हैरान कर दिया। एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी टीवीके - तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK - Tamilaga Vettri Kazhagam) ने सभी को चौंकाते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की। विजय ने दो सीटों पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली (पूर्व) पर जीत हासिल की। हालांकि टीवीके को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस (Congress) ने टीवीके को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रीय दलों से भी टीवीके को समर्थन मिलने की उम्मीद है और टीवीके की सरकार बनना तय माना जा रहा है।

आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे विजय

विजय आज तमिलनाडु के लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। टीवीके ने विजय को विधायक दल का नेता चुन लिया है। चूंकि टीवीके बहुमत से 10 सीट दूर है, इसलिए सरकार बनाने के लिए गठबंधन करना ज़रूरी है। ऐसे में विजय कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद अब पीएमके, लेफ्ट दलों, सीपीआई (एम), वीसीके जैसे दलों से गठबंधन के लिए संपर्क करेंगे।

राज्यपाल दे सकते हैं दो विकल्प

राज्यपाल अर्लेकर द्वारा टीवीके को दो विकल्प दिए जाने की संभावना है। पहले विकल्प के तौर पर राज्यपाल टीवीके चीफ विजय को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने का निर्देश दे सकते हैं। दूसरे विकल्प के तौर वह विजय को सहयोगी दलों से समर्थन पत्र एकत्र करके उन्हें सौंपने के लिए कह सकते हैं। बहुमत साबित करने के लिए विजय को दो हफ्ते का समय दिया जाएगा।

Updated on:
06 May 2026 08:24 am
Published on:
06 May 2026 08:14 am
Also Read
View All
कर्नाटक में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने के लिए 48 घंटों में दिए 3757 आवेदन, पवन खेड़ा ने SIR पर उठाए सवाल

Bihar MLC Election: जन सुराज ने तिरहुत में क्यों बदला उम्मीदवार? पार्टी ने बताई वजह, श्याम नंदन यादव बने नए प्रत्याशी

Delhi Murder: मीट के दाम को लेकर हुई थी बहस, दुकानदार को पीट-पीटकर मार डाला, 6 साल बाद ऐसे हत्थे चढ़ा शातिर शब्बीर

‘मुझे मारने की कोशिश की गई,रॉड और पत्थरों से हमला हुआ’, कार पर अंडे फेंके जाने के बाद पहली बार कुणाल घोष ने रखा अपना पक्ष

कोलकाता के कॉलेज में ‘जय श्री राम’ पर विवाद, VHP बोली- विरोध करने वाले अपने पूर्वजों का कर रहे अपमान