राष्ट्रीय

‘ये लोग RSS के एजेंडा को लागू करना चाहते हैं’, One Nation One Election को लेकर तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला

Bihar News: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि ये लोग RSS के एजेंडा को लागू करना चाहते हैं इसलिए हम लोग कहते हैं कि ये लोग संविधान विरोधी हैं।
2 min read
Dec 17, 2024
tejashwi yadav
tejashwi yadav

One Nation One Election: आरजेडी ने एक राष्ट्र एक चुनाव (One Nation One Election) को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एजेंडा बताया है। राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि ये लोग RSS के एजेंडा को लागू करना चाहते हैं इसलिए हम लोग कहते हैं कि ये लोग संविधान विरोधी हैं। अभी ये कह रहे हैं कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव', आगे कहेंगे 'एक राष्ट्र एक पार्टी, फिर कहेंगे कि 'एक राष्ट्र एक नेता' क्या मतलब हुआ, बाद में पता चलेगा कि विधानसभा चुनाव की जरूरत ही नहीं है।

‘BJP वास्तिवक मुद्दे पर बात नहीं करती’

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि बीजेपी के लोग वास्तविक मुद्दा पर बात नहीं करते हैं। कहते हैं कि इससे खर्चा बचेगा। तो पीएम मोदी कितना विज्ञापन में खर्चा करते हैं? वह चुनाव से ज्यादा विज्ञापन पर खर्चा करते हैं। वह 11 साल में विज्ञापन पर कितना खर्चा किए ये बता दें? जो बिहार में एक फेज में चुनाव नहीं करा सकता उससे क्या उम्मीद की जाए कि वह 'एक राष्ट्र एक चुनाव' कराए।

देश के लोगों को भटकाते है-पप्पू यादव

वन नेशन वन इलेक्शन विधेयक पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा आप किसी भी मुद्दे को उठाकर देख लीजिए, आपको समझ आएगा कि किसी भी परिस्थिति में इनके (NDA सरकार) पास दो ही मुद्दे हैं। पहला बांटों और राज करो, दूसरा सभी जरूरी मुद्दों को दरकिनार करना। कोई मुद्दा ऐसा नहीं है जिस पर वे गंभीर हैं। वे केवल हर मुद्दे से देश के लोगों को भटकाते हैं। अगर पैसों की बचत करनी है तो चुनाव आयोग को चुनाव प्रचार का बजट दे दीजिए।  उन्हें जर्मनी, यूरोप से सीखना चाहिए। इस बिल से सबसे बुरा हाल एकनाथ शिंदे, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडु की पार्टियों का होगा।

शिवसेना सांसद ने कही ये बात

'एक राष्ट्र एक चुनाव' विधेयक पर शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने कहा कि 1952, 1957, 1962, 1967 में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव एक साथ हुए थे, तब हो सकते थे तो अब क्यों नहीं हो सकते? इससे पैसों की बचत होगी, समय की बचत होने वाली है, सरकारी अधिकारी, शिक्षक जो महीनों तक चुनाव में काम करते थे वो बोझ कम होने वाला है और सबसे बड़ी बात कांग्रेस के लोग जो चुनाव के दौरान भ्रष्टाचार करते थे वो खत्म होने वाला है इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। देश के हित में एक राष्ट्र-एक चुनाव की जरूरत है।

Published on:
17 Dec 2024 08:03 pm
Also Read
View All
पहले बाली ट्रिप की फेल, फिर चेतन के साथ मिलकर केतन को उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर फूटा अभिनेत्री आंचल खुराना का गुस्सा, गर्लफ्रेंड सिया को लेकर बोलीं- शादी नहीं करनी थी तो बता देती

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में जोरदार बारिश, अगले 2-4 दिन में गुजरात, एमपी, राजस्थान और यूपी में एंट्री

आज हम जैसे दिखने की शुरुआत 20 लाख साल पहले हुई? इंसानी पूर्वजों के शरीर में अचानक आया था बड़ा बदलाव

अब ओट्स के लिए विदेशों पर निर्भर नहीं भारत, मध्यप्रदेश के वैज्ञानिकों ने विकसित की स्वदेशी ग्रेन ओट्स किस्म