राष्ट्रीय

Rain Alert: अगले दो दिन इन राज्यों पर भारी, बंगाल की खाड़ी से आई चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather News: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी और अब यह महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है। 
2 min read
• •
Updated: 28 May 2025, 7:08 PM IST
Feature image
IMD ने अलर्ट किया जारी (Photo-ANI)

Weather Update: देश में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। वहीं विभाग ने अगले दो दिन के लिए चेतावनी भी जारी कर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले दो दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी और अब यह महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में पहुंच चुका है।

इन राज्यों में हो जाएगा सक्रिय

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तेजी से मानसून उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। जिसके कारण पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट के पास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना है और अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है। विभाग के मुताबिक असम, नागालैंड, मेघायल, मणिपुर, आंध्र प्रदेश और मिजोरम में 29 और 30 मई को बहुत भारी से अत्यधिक बारिश हो सकती है।

ओडिशा में भी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है, खासकर तटीय क्षेत्रों में। इसके अलावा तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

विभाग के मुताबिक पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं झारखंड में मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। IMD रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया नॉर्थ वेस्ट बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण हमारे क्षेत्र में नमी की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है। आगामी 3-4 दिनों तक इसी तरह की स्थिति देखने को मिलेगी। राज्य के काफी हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश देखने को मिलेगी। मॉनसून को लेकर अभी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 

Updated on:
28 May 2025, 7:08 PM IST
Published on: